{“_id”:”697125989a3494c6ec01c48d”,”slug”:”three-people-including-a-woman-arrested-for-drug-trafficking-karnal-news-c-18-knl1018-829111-2026-01-22″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Karnal News: नशे की तस्करी में शामिल महिला सहित तीन गिरफ्तार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Thu, 22 Jan 2026 12:44 AM IST
करनाल। नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस की तीन टीमों ने तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। तीनों से 145.24 ग्राम अफीम और 9.14 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है।
Trending Videos
सीआईए दो प्रभारी प्रवीन ने बताया कि जांच अधिकारी रामनिवास की टीम ने तरावड़ी के नाथ सिंह नगर निवासी भारत भूषण को काबू किया। आरोपी से 40.24 ग्राम अफीम बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बुटाना में एनडीपीएस अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी हिम्मत सिंह ने बताया कि पुलिस ने इंद्री के वार्ड नौ निवासी आरोपी महिला नीमो को काबू किया। उसके कब्जे से 9.14 ग्राम स्मैक बरामद की गई। तीसरे मामले में असंध सीआईए की टम ने गुप्त सूचना के आधार पर जांच अधिकारी सुरजीत सिंह ने तरावड़ी के वार्ड नौ निवासी संजीव कुमार को काबू किया। आरोपी के कब्जे से 105 ग्राम अफीम बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ तरावड़ी थाना में एनडीपीएस अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। संवाद
[ad_2]
Karnal News: नशे की तस्करी में शामिल महिला सहित तीन गिरफ्तार