Ambala News: एबीवीपी का प्रांत अधिवेशन 23 से होगा शुरू Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी

Trending Videos

अंबाला सिटी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 57वां प्रांत अधिवेशन 23 जनवरी से शुरू होगा। इस अधिवेशन के संबंध में परिषद के प्रांत मंत्री राहुल वर्मा ने पत्रकारवार्ता कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। जिसकी नींव अंबाला के डीएवी कॉलेज से पांच लोगों ने रखी थी।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष प्रांत अधिवेशन शहर के एसए जैन कॉलेज ऑडिटोरियम में होगा। अधिवेशन में 23 जनवरी को नेता जी सुभाष चंद्र बोस के राष्ट्रवादी विचाराधारा की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके साथ ही इस अधिवेशन में सभी जिलों से आने वाले प्रतिनिधि प्रस्ताव पारित करेंगे। यह प्रस्ताव शिक्षा, समाज से जुड़े प्रदूषण व पर्यावरण जैसे विषयों को लेकर होंगे। उन्होंने कहा कि अधिवेशन में छात्र संघ चुनाव की बहाली की मांग की जाएगी। कार्यक्रम में मंत्री गौरव गौतम, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व अध्यक्ष भोपाल सिंह खदरी, संगठन के राष्ट्रीय मंत्री आदित्य पहुंचेंगे।

[ad_2]

Source link