[ad_1]
सीएम नायब सैनी के साथ बीबीएमबी चेयरमैन मनोज त्रिपाठी की पत्नी दीप्ति त्रिपाठी।- फाइल फोटो
भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (BBMB) के चेयरमैन मनोज त्रिपाठी की पत्नी दीप्ति त्रिपाठी को भाजपा जॉइन करने से ठीक पहले धमकी मिली। यह धमकी खालिस्तानी आतंकी संगठन बब्बर खालसा की ओर से दी गई है। दीप्ति के मुताबिक उनके पति को थ्रेट कॉल्स आईं।
.
इसके बाद उनकी जॉइनिंग टाल दी गई। धमकी के बाद उनकी सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। दरअसल, पंचकूला स्थित भाजपा कार्यालय पंचकमल में बुधवार को दीप्ति त्रिपाठी के पार्टी जॉइन करने को लेकर कार्यक्रम रखा गया था। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल और कालका से विधायक शक्ति रानी को भी पहुंचना था।
भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड के चेयरमैन मनोज त्रिपाठी।- फाइल फोटो
दीप्ति बोलीं- पति को आतंकी रिंदा ने धमकी दी दीप्ति ने बताया कि मैं BJP जॉइन करने के लिए पार्टी ऑफिस जा रही थी। मुझे दो कारणों के चलते कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा। एक तो ये कि आम आदमी पार्टी वालों ने मेरे पति के ऑफिस का घेराव कर लिया था और दूसरा मेरे पति को आतंकी हरविंदर रिंदा और बब्बर खालसा ग्रुप की ओर से थ्रेट कॉल आई थीं।। इस कारण मुझे अपनी जॉइनिंग स्थगित करनी पड़ी।

दीप्ति त्रिपाठी धमकी के बारे में जानकारी देती हुईं।
दीप्ति बोलीं- जल्द ही बीजेपी जॉइन करूंगी दीप्ति त्रिपाठी के मुताबिक वह लंबे समय से समाज कल्याण के लिए काम कर रही हैं। वह पॉलिटिकल पार्टी जॉइन करके लोगों की सेवा करने के लिए अपना दायरा बढ़ाना चाहती हैं, ताकि वह और बड़े स्तर पर लोगों की मदद कर सकें। दीप्ति के मुताबिक वह जल्द ही बीजेपी जॉइन करेंगी और वह दुखी हैं कि उनकी जॉइनिंग को पॉलिटिकल मुद्दा बनाया जा रहा है।

पंचकूला में दीप्ति के घर के बाहर मौजूद पुलिस कर्मचारी।

[ad_2]
BBMB चेयरमैन की पत्नी को बब्बर खालसा की धमकी: BJP जॉइन करने जा रही थीं, पंचकूला में कार्यक्रम रद्द किया; परिवार की सुरक्षा बढ़ी – Panchkula News


