Ambala News: बच्चों को गोद में लेकर भीख मांगने वाली महिलाओं का किया रेस्क्यू Latest Haryana News

[ad_1]




अंबाला। कैंट के इंदिरा चौक के समीप ट्रैफिक सिग्नल पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग स्टेट क्राइम की टीम ने मंगलवार को गोद में बच्चियों को लेकर भीख मांगने वाली चार महिलाओं का रेस्क्यू किया। सब इंस्पेक्टर राजिंद्र ने चारों महिलाओं को अंबाला कैंट थाने में ले जाकर डीडीआर दर्ज करवाई। राजिंद्र ने बताया कि यह अभियान निरंतर जारी किया जाएगा। बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि ट्रैफिक लाइट्स पर कुछ महिलाएं छोटे बच्चों को साथ लेकर भीख मांगती है। कई बार पुलिस कर्मी उन्हें रोकते हैं तो वो उनसे ही झगड़ा शुरू कर देती हैं। रोजाना सैकड़ों वाहन चालकों को परेशानी होती है। रेस्क्यू की गई महिलाएं राजस्थान के चुरु की रहने वाली हैं। अंबाला में ही झुग्गी झोपड़ी में रहकर भीख मांंगने का काम करती हैं।

Trending Videos

[ad_2]

Source link