Bhiwani News: प्रदेशभर में सीनियर सेकेंडरी विशेष अंक सुधार की परीक्षाएं आज से शुरू, 2600 परीक्षार्थी होंगे शामिल Latest Haryana News

[ad_1]

भिवानी। प्रदेशभर में सीनियर सेकेंडरी विशेष अंक सुधार की परीक्षाएं बुधवार से आरंभ हो रही हैं। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. पवन कुमार ने बताया कि यह परीक्षा 21 जनवरी से 31 जनवरी तक संचालित करवाई जाएगी। परीक्षा के लिए प्रदेश में कुल छह परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा।

उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में लगभग 2600 परीक्षार्थी शामिल होंगे। बुधवार को आयोजित होने वाली हिंदी विषय की परीक्षा में छह परीक्षा केंद्रों पर लगभग 1519 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

नकल रोकने के लिए पांच उड़नदस्तों का गठन

परीक्षाओं की विश्वसनीयता और गरिमा बनाए रखने के लिए बोर्ड ने कड़े इंतजाम किए हैं। परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के लिए पांच उड़नदस्तों का गठन किया गया है। परीक्षा वाले दिन सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा-163 लागू रहेगी। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों के 500 मीटर की परिधि तक फोटोस्टेट की दुकानें और कोचिंग सेंटर बंद रहेंगे।

परीक्षा में रंगीन प्रवेशपत्र और आईडी कार्ड अनिवार्य

सभी परीक्षार्थियों को अपना रंगीन प्रवेशपत्र ए-4 साइज पेपर पर प्रिंट कर परीक्षा केंद्र लाना अनिवार्य है। प्रवेशपत्र पर वही फोटो चिपकाना होगा जो आवेदन फार्म में अपलोड किया गया था। इसे किसी राजकीय या गैर-राजकीय मान्यता प्राप्त विद्यालय के प्राचार्य, मुख्याध्यापक या राजपत्रित अधिकारी से सत्यापित कराना आवश्यक है। प्रवेशपत्र और मूल आईडी कार्ड या आधार कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षार्थी को यह सुनिश्चित करना होगा कि आधार कार्ड अपडेट हो। दिव्यांग परीक्षार्थियों को लेखक की सुविधा लेनी हो तो परीक्षा आरंभ होने से पहले बोर्ड कार्यालय में आवश्यक दस्तावेज जमा कर लेखक की अनुमति सुनिश्चित करनी होगी।

[ad_2]
Bhiwani News: प्रदेशभर में सीनियर सेकेंडरी विशेष अंक सुधार की परीक्षाएं आज से शुरू, 2600 परीक्षार्थी होंगे शामिल