चंडीगढ़ में मुठभेड़: सेवक फार्मेसी फायरिंग मामले में टैक्सी चालक समेत तीन गिरफ्तार, भागने की कर रहे थे कोशिश Chandigarh News Updates

[ad_1]

चंडीगढ़ सेक्टर-32 स्थित सेवक फार्मेसी पर फायरिंग मामले के दोनों शूटरों को क्राइम ब्रांच ने सेक्टर-39 की जीरी मंडी के पास जंगल एरिया में मुठभेड़ के बाद दबोच लिया।

भागने की कोशिश कर रहे आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसमें गोली पुलिस मुलाजिमों की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी, लेकिन किसी को चोट नहीं आई। जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी। पुलिस की स्कॉर्पियो गाड़ी के साइड में भी गोली लगी।


इसके बाद दोनों आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सेवक फार्मेसी पर फायरिंग के अगले ही दिन अमर उजाला ने साबा गोबिंदगढ़ के पूरे नेटवर्क का खुलासा किया था।

सतविंदर दुहन ने लीड किया एनकाउंटर

इस ऑपरेशन को एनकाउंटर स्पेशलिस्ट इंस्पेक्टर सतविंदर दुहन ने लीड किया। पूरी कार्रवाई आईजी पुष्पेंद्र की सुपरविजन में और एसपी जसबीर सिंह के नेतृत्व में अंजाम दी गई। क्राइम ब्रांच टीम में रविंदर बूरा, संदीप, नीरज गुज्जर, वरिष्ठ सिपाही मंदीप कुमार, अशोक खटखड़ सहित अन्य मुलाजिमों ने अहम भूमिका निभाई। बताया गया कि मुठभेड़ के दौरान कई राउंड फायर किए गए।


सतविंदर दुहन इससे पहले इसी इलाके में आतंकी हैप्पी पासिया के तीन गुर्गों को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर आरडीएक्स और भारी मात्रा में हथियार बरामद कर चुके हैं। इसके अलावा नवंबर 2024 में हिसार में मुठभेड़ के बाद सेक्टर-26 में क्लबों के बाहर बम ब्लास्ट करने वालों को भी गिरफ्तार किया गया था।

[ad_2]
चंडीगढ़ में मुठभेड़: सेवक फार्मेसी फायरिंग मामले में टैक्सी चालक समेत तीन गिरफ्तार, भागने की कर रहे थे कोशिश