[ad_1]
विभाग की वेबसाइट www.msmedikarnal.com पर प्राप्त किया जा सकता है विवरण
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विकास कार्यालय, करनाल की ओर से प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों के लिए बालभवन में तीन दिवसीय भव्य प्रदर्शनी एवं मेला आयोजित किया जा रहा है। यह मेला 23 से 25 जनवरी तक चलेगा।
जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी रामनाथ ने बताया कि मेले का उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को एक मंच प्रदान करना है, जहां उन्हें पहचान मिले और उनके हस्तनिर्मित उत्पादों की बिक्री बढ़ सके। इस अवसर पर कुम्हार, दर्जी, मोची, पेंटर, सुनार, मालाकार सहित गुड़िया, चटाई, टोकरी और खिलौने बनाने वाले शिल्पकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।
प्रदर्शनी में भाग लेने वाले लाभार्थियों को निशुल्क स्टॉल उपलब्ध करवाए जाएंगे। स्टॉल का वितरण “पहले आओ-पहले पाओ” के आधार पर किया जाएगा। कारीगर अपने उत्पाद जैसे मिट्टी के बर्तन, मूर्तियां, जूते, महिलाएं और लकड़ी के सामान प्रदर्शित और विक्रय कर सकेंगे।
इसके अलावा, मेले में कारीगरों को आधुनिक ऑनलाइन बाजार से जोड़ने के लिए मीशो, सुलेखा और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपने उत्पाद बेचने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। शहरवासी और आगंतुक मेले में पहुंचकर सीधे कारीगरों से उत्कृष्ट हस्तनिर्मित वस्तुएं उचित मूल्य पर खरीद सकते हैं। इससे पारंपरिक कला का संरक्षण होगा और कारीगरों की आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होगी।
इच्छुक लाभार्थी आवेदन फॉर्म और जानकारी के लिए कार्यालय के हेल्पलाइन नंबर 0184-2208100 या 7888752712 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.msmedikarnal.com पर जाकर भी विवरण प्राप्त किया जा सकता है। यह मेला पारंपरिक कला को बढ़ावा देने और कारीगरों को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने का महत्वपूर्ण प्रयास है।
[ad_2]
Sirsa News: 23 से 25 जनवरी तक लगेगा पीएम विश्वकर्मा मेला




