[ad_1]
करनाल। दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना, वृद्धावस्था पेंशन व विधवा पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों के सत्यापन की प्रक्रिया बुधवार से शुरू होगी। नगर निगम क्षेत्र के सभी 20 वार्डों में वार्ड अनुसार एरिया सभा बैठकों का आयोजन होगा, जहां लाभार्थियों की सूची का मतदाताओं की ओर से सत्यापन किया जाएगा। नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ सही पात्र व्यक्ति तक पहुंचे, इसी उद्देश्य से यह सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वार्ड में एरिया सभा के लिए स्थान और समय पहले से निर्धारित कर दिए गए हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अपना वोटर कार्ड अवश्य लेकर पहुंचे, ताकि सत्यापन प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी की जा सके। ब्यूरो
[ad_2]
Karnal News: लाडो लक्ष्मी व विधवा पेंशन लाभार्थियों का सत्यापन आज से


