चंडीगढ़ में तीन गैंगस्टरों का एनकाउंटर: 2 के पैर में गोली लगी, केमिस्ट शॉप पर फायरिंग केस के हैं मुख्य आरोपी – Chandigarh News Chandigarh News Updates

[ad_1]


चंडीगढ़ के सेक्टर-32 में केमिस्ट शॉप पर फायरिंग करने वाले गैंगस्टरों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई, जिसमें दो गैंगस्टरों के पैर में गोली लगी। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये गैंगस्टर सपा गैंग के साथ काम करते थे और इन्होंने कुछ दिन पहले एक व्यापारी को धमकी भी दी थी। तीनों गैंगस्टर एक कार में सवार थे। राहुल और रिकी नामक दो बदमाशों को गोली लगी, जबकि तीसरा साथी कार चला रहा था। सूत्रों के अनुसार, आज इन्होंने एक टैक्सी स्टैंड पर फायरिंग करने की योजना बनाई थी और 50 लाख रुपए की मांग की थी। ये फायरिंग करने के लिए ही चंडीगढ़ आए थे और पिछले दिनों चंडीगढ़ में हुई फायरिंग की घटनाओं में भी शामिल थे। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…

[ad_2]
चंडीगढ़ में तीन गैंगस्टरों का एनकाउंटर: 2 के पैर में गोली लगी, केमिस्ट शॉप पर फायरिंग केस के हैं मुख्य आरोपी – Chandigarh News