[ad_1]
– शिकायत करने के बाद भी नहीं हो रहा समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। सड़क निर्माण कार्य के बीच में बिजली का जर्जर खंभा आने से परेशानी हो रही है। यह मामला असंध के वार्ड 15 की बालाजी मंदिर की निर्माणाधीन गली का है। बिजली निगम की ओर से इसको यहां से नहीं हटाया जा रहा है।
लोगों का कहना है कि वह इसकी शिकायत बिजली निगम के असंध कार्यालय में कई बार कर चुके है, स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है। बिजली निगम के अधिकारी इस मामले में गंभीर लापरवाही बरत रहे हैं। लोगों का कहना है कि वह इसकी शिकायत सीएम के दरबार में वीडियो बनाकर स्थिति से अवगत करवाएंगे। वार्ड 15 निवासी राजेश, संदीप, विनोद, मनीष, रमेश, धीर सिंह ने बताया कि उनकी गली का निर्माण चल रहा है लेकिन बीच में खंभा आने से यह कार्य अधर में लटका हुआ है। बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि इस खंबे की राशि पहले निगम कार्यालय में जमा होगी, तभी यह खंभा बदला जाएगा। लोगों की शिकायत है कि यह खंभा गिरने की हालात में है, जो बड़े हादसे को अंजाम दे सकता है। अब तो इस पोल के तारे भी दिखाई देने लगे हैं। कालोनी के लोगों ने बिजली निगम की इस लापरवाही के खिलाफ कई बार प्रदर्शन भी किया।
मामले का संज्ञान लेकर करवाया जाएगा समस्या का हल
निर्माणाधीन गली के बीच में आ रहे बिजली के खंभे को हटवाया न जाना बिजली निगम की गंभीर चूक है। असंध डिवीजन के कार्यकारी अभियंता से बातचीत कर मामले का संज्ञान लिया जाएगा। यदि समस्या ठोस है तो जल्द नियम अनुसार इसका समाधान भी करवाया जाएगा।
– उत्तम सिंह, डीसी, करनाल।
[ad_2]
Karnal News: बिजली का जर्जर खंभा बना परेशानी का सबब


