Hisar News: नकाबपोशों ने जुगलान के पूर्व सरपंच सहित तीन लोगों पर किया जानलेवा हमला, कार के शीशे तोड़े Latest Haryana News

[ad_1]


हमले के बाद क्षतिग्रस्त कार और सीट पर घायल पूर्व सरपंच। 

Trending Videos



हिसार। सिरसा हाईवे पर ढंढूर पुल के पास सोमवार दोपहर 2 गाड़ियों में आए 15-20 नकाबपोशों ने जुगलान के पूर्व सरपंच सुंदर सिंह सहित तीन लोगों पर बिंडों व रॉड से हमला कर घायल कर दिया। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है। हमलावरों का शाम तक कोई सुराग नहीं लगा था।

Trending Videos

पुलिस के मुताबिक सुंदर सिंह अपने दो साथियों कुलदीप व बीड़ निवासी जगीर के साथ कार में सवार होकर तोशाम रोड स्थित नहर पुल के पास के एक निजी अस्पताल जा रहे थे। ढंढूर पुल के पास पहुंचे तो एक बोलेरो व कार में आए 15-20 नकाबपोशों ने उनकी कार रुकवा ली। हमलावरों ने बिंडों से कार के शीशे तोड़ डाले और तीनों पर रॉड से हमला कर दिया। सुंदर सिंह को गिराकर बिंडों से चोटें मारी। इसके बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम सुंदर सिंह व जगीर को उन्हीं की कार में सिविल अस्पताल लेकर आई। इसके बाद डायल 112 की दूसरी टीम कुलदीप को अस्पताल लेकर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने बताया कि वह घायल हालत में नाले में पड़ा था। सुंदर सिंह ने बताया कि उसने 3 दिन पहले जान का खतरा बताकर पुलिस को शिकायत दी थी। इसके बावजूद पुलिस ने कोई संज्ञान नहीं लिया था।

[ad_2]
Hisar News: नकाबपोशों ने जुगलान के पूर्व सरपंच सहित तीन लोगों पर किया जानलेवा हमला, कार के शीशे तोड़े