[ad_1]
Last Updated:
टीवी इंडस्ट्री की सबसे बोल्ड और बेबाक अदाकाराओं में शुमार निया शर्मा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. अपने दमदार अभिनय, बेखौफ अंदाज और स्टाइल स्टेटमेंट के चलते वह हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं. निया न सिर्फ छोटे पर्दे की सफल एक्ट्रेस हैं, बल्कि सोशल मीडिया सेंसेशन भी हैं, जो हर बार अपने नए लुक और बयानों से फैंस को चौंका देती हैं.
निया शर्मा अपने लुक्स को लेकर जितना सुर्खियों में रहती हैं, उतना ही वो अपनी बेबाकी को लेकर भी छाई रहती हैं. वो बेबाकी से हर मुद्दे पर अपनी राय रखने में कतराती नहीं है. निया शर्मा की लव लाइफ को लेकर यूं तो ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है, एक्ट्रेस अपनी निजी जिंदगी को हमेशा से लाइमलाइट से दूर रखती आई हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम niasharma90)

निया शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो ‘काली – एक अग्निपरीक्षा’ से की थी, लेकिन उन्हें असली पहचान मिली ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ से, जहां उनके किरदार ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली. इसके बाद ‘जमाई राजा’ में उनकी जोड़ी रवि दुबे के साथ खूब पसंद की गई और शो ने उन्हें टीवी की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल कर दिया. (फोटो साभार इंस्टाग्राम niasharma90)

निया का सफर आसान नहीं रहा, लेकिन उन्होंने हर चुनौती को अपनी ताकत बनाया. वह अपने ग्लैमरस और बोल्ड लुक्स को लेकर कई बार ट्रोल भी हुईं, मगर निया ने कभी आलोचनाओं को खुद पर हावी नहीं होने दिया. उल्टा, उन्होंने साफ कहा कि वह अपने कपड़ों और फैसलों को लेकर पूरी तरह कॉन्फिडेंट हैं और किसी को खुश करने के लिए खुद को बदलने में यकीन नहीं रखतीं.(फोटो साभार इंस्टाग्राम niasharma90)
Add News18 as
Preferred Source on Google

टीवी के अलावा निया ने डिजिटल प्लेटफॉर्म और रियलिटी शोज़ में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है. ‘खतरों के खिलाड़ी’, ‘झलक दिखला जा’ और ‘बिग बॉस ओटीटी’ जैसे शोज़ में उनका अलग अंदाज़ देखने को मिला. वहीं वेब सीरीज़ में भी उनका बोल्ड अवतार दर्शकों को खूब पसंद आया.(फोटो साभार इंस्टाग्राम niasharma90)

सोशल मीडिया पर निया शर्मा का जबरदस्त क्रेज है. इंस्टाग्राम पर उनके मिलियन फॉलोअर्स हैं और हर पोस्ट आते ही वायरल हो जाती है. कभी ट्रेडिशनल लुक, तो कभी हाई-फैशन स्टाइल—निया हर बार अपने फैंस को इंप्रेस करना जानती हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम niasharma90)

निया शर्मा रवि दुबे के साथ सीरियल जमाई राजा मं नजर आ रही थी. इस शो की टीआरपी भी जबरदस्त थी. इसे काफी पसंद किया जा रहा था कि अचानक एक्ट्रेस ने टीवी छोड़ ओटीटी की दुनिया में कदम रखने का फैसला किया. वो वेब सीरीज ट्विस्टेड में दिखी थी. उस वक्त ओटीटी ने भारत में पैर जमाना शुरू ही किया था.(फोटो साभार इंस्टाग्राम niasharma90)

2017 में आई वेब सीरीज ट्विस्टेड में निया शर्मा ने नमित खन्ना के साथ काम किया था. इसमें एक्ट्रेस ने अपने बोल्ड अवतार से सबको हैरान कर दिया था. टीवी से निकलकर निया जब ओटीटी पर आईं तो उन्होंने अपने सिजलिंग हॉट लुक से तहलका मचा दिया.(फोटो साभार इंस्टाग्राम niasharma90)

अब अगर निया शर्मा की लव लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस का नाम ट्विस्टेड को-स्टार नमित खन्ना के साथ भी जुड़ा था.दोनों की पर्दे पर सिजलिंग केमिस्ट्री देखकर कयास लगाए जा रहे थे कि शायद वो डेट कर रहे हैं. हालांकि ऐसा नहीं था.(फोटो साभार इंस्टाग्राम niasharma90)

निया शर्मा का नाम ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ को-स्टार कुशाल टंडन के साथ भी जुड़ा था. इसपर एक्ट्रेस ने अपना रिएक्शन देते हुए कहा था कि ये पैपराजी की फैलाई हुई अफवाहें हैं. उनकी टीम को उनकी बॉन्डिंग का सच पता है.(फोटो साभार इंस्टाग्राम niasharma90)

साल में 2016 में एशिया सेक्सिएस्ट वीमेन लिस्ट में निया शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया था. उन्होंने कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट को भी पीछे छोड़ दिया था. (फोटो साभार इंस्टाग्राम niasharma90)
[ad_2]
टीवी की हुस्न परी, खूबसूरती में दीपिका-कैटरीना को देती है टक्कर, को-स्टार संग जुड़ा नाम तो बौखला गई थी एक्ट्रेस



