Bhiwani News: रेलवे ट्रैक दोहरीकरण के कारण भिवानी से कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव Latest Haryana News

[ad_1]

भिवानी। रेलवे द्वारा सुरतपुरा-सादुलपुर रेलवे ट्रैक पर चुरू-आसलू-दुधवाखारा स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कार्य के लिए ब्लॉक लिया गया है जिसके कारण 20 और 21 जनवरी को कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। बुधवार को वाया लोहारू से होकर जाने वाली बठिंडा-जयपुर ट्रेन केवल सादलपुर तक संचालित होगी। इसके अलावा हिसार से दिल्ली जाने वाली ट्रेनें बुधवार को हिसार से रवाना होकर भिवानी से होकर रोहतक और कलानौर की जगह वाया रेवाड़ी मार्ग से संचालित होंगी।

कोटा-सिरसा ट्रेन मंगलवार को लोहारू-रेवाड़ी-भिवानी-हिसार मार्ग से गुजरेगी। ऐसे में दिल्ली सहित अन्य स्थानों पर जाने वाले यात्रियों को समय रहते अपनी ट्रेनों के मार्ग की जानकारी जुटाने की सलाह दी गई है ताकि ठंड के मौसम में उन्हें किसी असुविधा का सामना न करना पड़े। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 54703 बठिंडा-जयपुर वाया लोहारू ट्रेन 21 जनवरी को बठिंडा के स्थान पर सादलपुर से प्रस्थान करेगी और यह बठिंडा-सादलपुर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 54704 जयपुर-बठिंडा वाया लोहारू ट्रेन 20 जनवरी को जयपुर से प्रस्थान करेगी और सादलपुर तक ही संचालित होगी। गाड़ी संख्या 19807 कोटा-सिरसा ट्रेन 20 जनवरी को कोटा से प्रस्थान करेगी और परिवर्तित मार्ग वाया लोहारू-रेवाड़ी-भिवानी-हिसार से गुजरेगी। इस मार्ग में यह ट्रेन रेवाड़ी और भिवानी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।


बुधवार को रेवाड़ी से होकर दिल्ली जाएंगी ट्रेनें

बुधवार को हिसार से दिल्ली जाने वाली गाड़ियों का मार्ग भी परिवर्तित किया गया है। गाड़ी संख्या 54309 दिल्ली-हिसार ट्रेन 21 जनवरी को दिल्ली से प्रस्थान करेगी और वाया रेवाड़ी-भिवानी-हिसार होकर संचालित होगी। इस परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन झाड़ली, चरखी दादरी, भिवानी और हांसी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। वहीं गाड़ी संख्या 54310 हिसार-दिल्ली ट्रेन 21 जनवरी को हिसार से रवाना होकर वाया हिसार-भिवानी-रेवाड़ी मार्ग से चलेगी, जिसमें हांसी, भिवानी, चरखी दादरी और झाड़ली स्टेशनों पर ठहराव होगा।

[ad_2]
Bhiwani News: रेलवे ट्रैक दोहरीकरण के कारण भिवानी से कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव