[ad_1]
हिसार। न्यू ऋषिनगर निवासी महिला बीडीएस डॉक्टर वर्षा (26) का शव सोमवार सुबह घर में पंखे की मदद से फंदे पर लटकता मिला। परिजनों ने ससुरालवालों पर हत्या करने या उसे आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। सिटी थाना पुलिस ने मृतका के ससुर राजेंद्र, सास अंजना और कनाडा में रह रहे पति अक्षय के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है।
बहबलपुर के होशियार सिंह ने बताया कि वह आदमपुर के गवर्नमेंट कॉलेज में प्रोफेसर हैं। 23 नवंबर 2023 को बेटी वर्षा की शादी न्यू ऋषिनगर के अक्षय के साथ की थी। अक्षय कनाडा में जॉब करता है। वर्षा ने बैचलर ऑफ डेंटल साइंस बीडीएस की डिग्री ली हुई थी। वह फिलहाल ऑनलाइन काम करती थी। बेटी की शादी में 35 लाख रुपये खर्च किए थे। शादी के बाद वर्षा को पति अक्षय व सास-ससुर दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। आरोपी बड़ी कार की मांग कर रहे थे, जबकि शादी में कार के लिए 10 लाख रुपये नकद दिए थे।
होशियार सिंह ने बताया कि करीब 45 दिन पहले अक्षय भारत आया था। इसके बाद से ससुरालजन वर्षा को अधिक तंग करने लगे। वर्षा ने तंग होकर सितंबर महीने में कीटनाशक पी लिया था, तब ससुरालजनों ने दबाव बनाकर अपने हक में बयान दिलवा लिए थे। बेटी ने रविवार को फोन कर बताया था कि ससुरालजन परेशान कर रहे हैं। सोमवार सुबह करीब 6 बजे दामाद अक्षय ने फोन कर बताया कि वर्षा ने फंदा लगा लिया है। जब हमारे परिवार के सदस्य न्यू ऋषिनगर पहुंचे तो वर्षा का शव पंखे में फंदे से लटक रहा था। सिटी थाना पुलिस ने इस संबंध में पति समेत तीन के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है।
[ad_2]
Hisar News: महिला बीडीएस डॉक्टर का शव फंदे में लटका मिला, कनाडा में रह रहे पति सहित तीन पर केस दर्ज



