Fatehabad News: आज से बनेंगे बारिश के आसार, हुई तो फसलों को मिलेगी संजीवनी Haryana Circle News

[ad_1]

फतेहाबाद। जिले में शनिवार को मौसम का मिजाज दिनभर बदलता रहा। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे, जिससे घनी धुंध ने लोगों को राहत दी। दिन में बीच-बीच में धूप निकलती रही, लेकिन कुछ ही देर में बादलों ने फिर से आसमान ढक लिया। इससे रात्रि का तापमान चार डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगले दो दिनों में बारिश होने के आसार हैं।

शनिवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह और शाम के समय हल्की ठंड बनी रही। किसान रामसिंह, कृपाल, धर्मवीर और ओमप्रकाश ने कहा कि यदि आगामी दिनों में हल्की बारिश होती है तो यह रबी फसलों के लिए संजीवनी साबित होगी। विशेषकर गेहूं, चना, सरसों और सब्जी फसलों को पर्याप्त नमी मिलेगी, जिससे उनकी वृद्धि दर बेहतर होगी। खेतों में नमी बढ़ने से सिंचाई पर खर्च भी कम होगा और किसानों को आर्थिक राहत मिलेगी।

सहायक कृषि विकास अधिकारी डॉ. बहादुर गोदारा ने बताया कि लंबे समय से बारिश न होने के कारण खेतों में नमी की कमी थी। अब बादलों के छाने से उम्मीद जगी है कि जल्द ही बारिश होगी और फसलें बेहतर स्थिति में आ सकेंगी। साथ ही, बारिश के बाद सरसों की फसल पर पाला जमने के खतरे में कमी आएगी। मौसम के इस बदलाव से किसानों में संतोष और उम्मीद दोनों बढ़ी हैं, और वे आगामी दिनों में हल्की बारिश की प्रतीक्षा कर रहे हैं।


:: राज्य में अगले दो दिनों तक मौसम परिवर्तनशील रहने की उम्मीद है। इस दौरान उत्तर पश्चिम शीत हवाएं चलने से रात्रि तापमान में हल्की गिरावट आने व दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने के आसार हैं। इससे शनिवार व रविवार को आंशिक बादलवाही व एक दो स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी होने के आसार है। परंतु 19 जनवरी के बाद राज्य के ज्यादातर स्थानों पर बारिश होने की उम्मीद है।

-डॉ. मदन खिचड़, विभागाध्यक्ष मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार।

[ad_2]