हरियाणा में दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी: आज सक्रिय होगा नया विक्षोभ; गेहूं, जौ व चने की फसल पर मौसम मेहरबान Latest Haryana News

[ad_1]

कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से शनिवार को प्रदेश के अधिकतर जिलों में दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। गुरुग्राम में दिन का तापमान सबसे अधिक 22.8 डिग्री तक पहुंच गया, वहीं सबसे कम नारनौल में 15.6 डिग्री रहा। उधर सिरसा में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि नारनौल में 3.0 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।

Trending Videos

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से 18 जनवरी तक प्रदेश में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान के रात के तापमान में बढ़ोतरी व दिन के तापमान में हल्की गिरावट आएगी। इसके बाद 19 जनवरी को सक्रिय होने वाले विक्षोभ से 22 जनवरी तक आंशिक बादलवाही और उत्तरी जिलों में कहीं कहीं बूंदाबांदी होने की संभावना है।

22 जनवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 22 से 25 जनवरी के दौरान प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना रहेगी। 26 जनवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने 26 से 28 जनवरी के दौरान हल्की से मध्यम बारिश और तेज गति की हवा के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। 29 जनवरी को एक और मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 29 से 31 जनवरी और 1 फरवरी तक बूंदाबांदी की संभावना बन रही है। लगातार विक्षोभ के कारण इस माह में रात के तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आएगी लेकिन दिन का तापमान गिरेगा।

[ad_2]
हरियाणा में दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी: आज सक्रिय होगा नया विक्षोभ; गेहूं, जौ व चने की फसल पर मौसम मेहरबान