Skip to content
No results
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Contact us
  • FAQs – HaryanaCircle.com
  • GDPR Privacy policy
  • Haryana Circle Search
  • Privacy Policy
  • Top 10
haryanacircle.com logo
  • Top News
  • Ambala
  • Bhiwani
  • Chandigarh
  • Rohtak
  • Hisar
  • Karnal
  • Sonipat
  • Gurugram
  • Sirsa
  • Kurukshetra
  • Jind
    • Charkhi Dadri
    • Mahendergarh
    • Rewari
    • Fatehabad
haryanacircle.com logo
बदलना चाहते हैं पुराना ईमेल एड्रेस? गूगल ने दे दिया ऑप्शन, यह है तरीका Today Tech News

बदलना चाहते हैं पुराना ईमेल एड्रेस? गूगल ने दे दिया ऑप्शन, यह है तरीका Today Tech News

  • Haryana CircleHaryana Circle
  • January 17, 2026
  • Tech

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

गूगल ने ईमेल एड्रेस चेंज करने का ऑप्शन रोल आउट कर दिया है. इसका मतलब है कि अब आप गूगल पर अपना पुराना ईमेल एड्रेस अपडेट कर सकेंगे और आपको नया ईमेल एड्रेस बनाने की जरूरत नहीं रहेगी. आप अपने पुराने ईमेल एड्रेस में ही मनपसंद बदलाव कर सकेंगे. गूगल ने दिसंबर में इस ऑप्शन को अनाउंस किया था और अब यूजर आसान तरीके से अपने पुराने ईमेल अकाउंट को अपडेट कर पाएंगे. 

पुराने अकाउंट पर नहीं पड़ेगा असर

गूगल ने बताया कि ईमेल एड्रेस अपडेट या चेंज करने पर पुराने अकाउंट पर कोई असर नहीं पड़ेगा. नया जीमेल एड्रेस सेटअप होने के बाद आपका पुराना एड्रेस ऑटोमैटिकली उसके साथ काम करने लगेगा. यानी अगर कोई आपको ईमेल भेजेगा तो वो नए और पुराने दोनों इनबॉक्स पर आएगा. इसी तरह यूजर नए ईमेल से पुराने जीमेल, यूट्यूब, मैप्स, ड्राइव और गूगल प्ले अकाउंट में लॉग-इन कर पाएगा. इस बदलाव के बाद कई यूजर के मन में यह सवाल आ सकता है कि नया अकाउंट बनाने के बाद पुराने अकाउंट का क्या होगा? गूगल ने इसका भी समाधान बताया है. कंपनी की तरफ से कहा गया है कि आपका पुराना एड्रेस आपके पास ही रहेगा और कोई दूसरा यूजर इसे क्लेम नहीं कर पाएगा.

कैसे बदलें ईमेल एड्रेस?

अगर आप अपने पुराने ईमेल एड्रेस में बदलाव करना चाहते हैं तो सबसे पहले गूगल माई अकाउंट पेज पर जाएं. इसके बाद लेफ्ट मेनू पर जाकर पर्सनल इंफो पर क्लिक करें. अब ईमेल सेलेक्ट कर गूगल अकाउंट ईमेल ऑप्शन को चूज करें. यहां चेंज गूगल अकाउंट ईमेल पर क्लिक करें. अब नया जीमेल यूजरनेम या अपना नया ईमेल एड्रेस टाइप करें. अगर यह ईमेल एड्रेस किसी और ने नहीं लिया है तो आपको मिल जाएगा. इसके बाद चेंज ईमेल पर क्लिक करें यस को सेलेक्ट कर कन्फर्म करें. स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों के अनुसार इस प्रोसेस को फिनिश करें. इस तरह आप अपना ईमेल एड्रेस अपडेट कर पाएंगे. ध्यान रहे कि अभी तक यह फीचर सभी यूजर्स के लिए रोल आउट नहीं हुआ है. ऐसे में आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें- 

इंस्टाग्राम से कैसे डाउनलोड करें रील? ये तरीके अपनाएंगे तो नहीं पड़ेगी किसी और ऐप की जरूरत

[ad_2]
बदलना चाहते हैं पुराना ईमेल एड्रेस? गूगल ने दे दिया ऑप्शन, यह है तरीका

Sirsa News: कार पर 9 लाख का फर्जी लोन कराकर टूर ट्रेवल्स मालिक से की धोखाधड़ी Latest Haryana News
Previous Post Sirsa News: कार पर 9 लाख का फर्जी लोन कराकर टूर ट्रेवल्स मालिक से की धोखाधड़ी Latest Haryana News
Next Post Sirsa News: शराब पीकर बस चलाने वाले चालक को किया ब्लैकलिस्ट Latest Haryana News
Sirsa News: कार पर 9 लाख का फर्जी लोन कराकर टूर ट्रेवल्स मालिक से की धोखाधड़ी Latest Haryana News

Related Posts

iPhone 16 Pro पर डिस्काउंट की बरसात! यहां मिल रही है 15,000 रुपये से ज्यादा की छूट, जल्दी उठाएं Today Tech News

iPhone 16 Pro पर डिस्काउंट की बरसात! यहां मिल रही है 15,000 रुपये से ज्यादा की छूट, जल्दी उठाएं Today Tech News

  • March 5, 2026
MacBook Neo: आईफोन वाले प्रोसेसर के साथ ऐप्पल का सबसे सस्ता लैपटॉप हुआ लॉन्च, कीमत जानकर चौंक ज Today Tech News

MacBook Neo: आईफोन वाले प्रोसेसर के साथ ऐप्पल का सबसे सस्ता लैपटॉप हुआ लॉन्च, कीमत जानकर चौंक ज Today Tech News

  • March 5, 2026
क्या होता है SMS Spoofing? जानिए कैसे लोग बन जाते हैं साइबर ठगी का शिकार Today Tech News

क्या होता है SMS Spoofing? जानिए कैसे लोग बन जाते हैं साइबर ठगी का शिकार Today Tech News

  • March 5, 2026

Know More

  • Top 10
  • Circle Search
  • Privacy Policy
  • Advertise with Us

Categories

  • Politics
  • World
  • Business
  • Health

Find More

  • FAQ
  • GDPR
  • About Us
  • Contact us

Copyright © 2026 - Haryanacircle.com