{“_id”:”696a847efa1744bfc80fbd9c”,”slug”:”road-widening-and-drain-construction-started-on-saha-shahjadpur-road-ambala-news-c-36-1-amb1002-156560-2026-01-17″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Ambala News: साहा-शहजादपुर मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण और नाला निर्माण शुरू”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sat, 17 Jan 2026 12:03 AM IST
साहा में नालों की खोदाई का कार्य चलता हुआ। संवाद
साहा। साहा-शहजादपुर मार्ग के सुधारीकरण के साथ-साथ अब यहां जल निकासी की समस्या का भी स्थाई समाधान होने जा रहा है। लोक निर्माण विभाग ने सड़क को चौड़ा करने के साथ-साथ सड़क के दोनों तरफ पक्के नालों के निर्माण के लिए खुदाई का काम शुरू कर दिया है। इस परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र के व्यापारियों और निवासियों को जलभराव की पुरानी समस्या से निजात मिलेगी।
Trending Videos
पिछले वर्ष में जून और जुलाई में हुई भारी बारिश के दौरान साहा में निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण स्थिति काफी गंभीर हो गई थी। सड़क पर कई फीट पानी जमा होने से न केवल यातायात प्रभावित हुआ था, बल्कि पानी दुकानों और घरों में घुसने से लोगों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा था। स्थानीय निवासियों ने इसके लिए प्रशासन से ड्रेनेज सिस्टम दुरुस्त करने की मांग की थी। सड़क के दोनों ओर नाले बनने से अब बरसाती पानी सीधे ड्रेनेज सिस्टम में जाएगा, जिससे सड़क पर पानी नहीं रुकेगा। जलभराव न होने से नई बनी सड़क लंबे समय तक सुरक्षित रहेगी। गंदा पानी जमा न होने से ग्राहकों और दुकानदारों को आवाजाही में आसानी होगी। रुके हुए पानी से पनपने वाले मच्छरों और बीमारियों के खतरे में कमी आएगी। फिलहाल, विभाग ने खोदाई का काम तेजी से शुरू कर दिया है।