[ad_1]
फरीदाबाद: हरियाणा के कई जिलों में इन दिनों हवा काफी जहरीली हो गई है. रोहतक, सोनीपत, पानीपत, पंचकूला इन इलाकों का हाल बुरा है. पिछले कुछ दिनों से इनका AQI खतरनाक तक पहुंच गया है. रोहतक में तो कई बार AQI 300 के पार चला गया, तो वहीं सोनीपत भी पीछे नहीं है 277 से ऊपर के आंकड़े वहां भी देखे गए.
कुछ जगहों पर हालात इतने बिगड़े कि हवा Hazardous श्रेणी में चली गई और वहां सांस लेना तक मुश्किल हो गया है. सिरसा,
अंबाला जैसे जिलों में भी हालात अच्छे नहीं हैं. यहां हवा अस्वस्थ या खराब श्रेणी में बनी हुई है. बच्चों, बुज़ुर्गों, और जिन्हें सांस की दिक्कत है उन्हें खास तौर पर सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है.
फरीदाबाद और गुरुग्राम के भी हालात खराब
फरीदाबाद के कई इलाकों में AQI 300 के ऊपर दर्ज हो रहा है और कहीं-कहीं तो 400-500 के बीच भी पहुंच गया है. सेक्टर 15A, 16A इन जगहों पर धुंध और कोहरे के बीच हवा इतनी खराब है कि सुबह से शाम तक सांस लेना भारी हो जाता है.
गुरुग्राम में भी हालात अलग नहीं है. ठंड की कमी, कोहरे और लगातार बढ़ते प्रदूषण ने हवा को बहुत खराब बना दिया है. एक्सपर्ट्स साफ कह रहे हैं कि सड़क की धूल, भारी ट्रैफिक, निर्माण, फैक्टरियों का धुआं इन सबके साथ मौसम भी साथ नहीं दे रहा इसी वजह से हालात बिगड़ रहे हैं.
घरों में कैद हुए लोग
लोगों की दिनचर्या भी इससे पूरी तरह बदल गई है. स्कूलों में बच्चों का बाहर खेलना बंद हो गया है, घरों में लोग खिड़कियाँ बंद रखते हैं और एन95 मास्क पहनना अब आम हो गया है. सुबह की सड़कें धुंध में डूबी रहती हैं, ड्राइव करना भी टेंशन का काम हो गया है.
बुज़ुर्ग और बच्चे खांसी, आंखों में जलन जैसी दिक्कतें झेल रहे हैं. मौसम विभाग और डॉक्टर बार-बार चेतावनी दे रहे हैं. हवा तभी सुधरेगी जब प्रदूषण के स्रोतों पर लगाम लगेगी.
[ad_2]