Sirsa News: किलोमीटर की स्कीम की 32 बसें होंगी यूरो-6 Latest Haryana News

[ad_1]

10 बसें यूरो-6 मानक में बदली, 15 और बसें जनवरी के अंत तक बदली जाएंगी, यात्रियों को मिलेगा सुरक्षित और आरामदायक सफर

फोटो 17

संवाद न्यूज एजेंसी

सिरसा। परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और यात्रियों के अनुकूल बनाने के प्रयासों के तहत रोडवेज विभाग ने किलोमीटर स्कीम की बसों को यूरो सिक्स मानक में बदलने की प्रक्रिया तेज कर दी है। अब तक 32 किलोमीटर स्कीम की बसों में से 10 बसें यूरो सिक्स श्रेणी में बदल चुकी हैं और बाकी की बसों को भी चरणबद्ध तरीके से बदलने का काम जारी है। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक अगले दो सप्ताह में करीब 15 और बसें यूरो सिक्स मानक में बदली जाएंगी।

अधिकारियों ने बताया कि यूरो सिक्स बसों को लेकर एजेंसी को पहले ही नोटिस जारी किया गया था। एजेंसी ने पहले 10 बसों को यूरो सिक्स में परिवर्तित किया था। अब जनवरी माह के अंत तक 15 और बसों को बदल दिया जाएगा और इसके बाद केवल 7 बसें बचेंगी। प्रबंधन के अनुसार बसों का परिवर्तन यात्रियों को बेहतर सुविधा और आरामदेह यात्रा का अनुभव प्रदान करेगा।

यूरो सिक्स बसों के फायदे

यूरो सिक्स बसें पर्यावरण के दृष्टिकोण से अधिक अनुकूल मानी जाती हैं। इन बसों में प्रदूषण कम होता है और ईंधन की खपत भी बेहतर होती है। इसके अलावा, नई बसों में यात्रियों के लिए अधिक स्पेस और बेहतर हैंड ग्रिप्स की व्यवस्था की गई है, जिससे भीड़भाड़ के दौरान सफर करना आसान और सुरक्षित होगा।

मौजूदा बसों में स्पेस की कमी

वर्तमान में चल रही कई किलोमीटर स्कीम की बसों में यात्रियों को बैठने के लिए पर्याप्त स्पेस नहीं मिल पाता, और सीटों की आपसी दूरी भी अधिक है। भीड़-भाड़ के समय में सवारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा एनसीआईआर रीजन में इन पुरानी बसों को बंद कर दिया गया है, जिससे इन बसों को बदलना और भी जरूरी हो गया है।


सभी किलोमीटर स्कीम की बसों को यूरो सिक्स में बदला जाएग। जनवरी माह के अंदर तक अधिकतर बसें बदल जाएगी। जो बसें बच जाएगी, उन्हें भी दो तीन माह में बदल दिया जाएगा। – अंनित कुमार, महाप्रबंधक, रोडवेज

[ad_2]
Sirsa News: किलोमीटर की स्कीम की 32 बसें होंगी यूरो-6