Skip to content
No results
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Contact us
  • FAQs – HaryanaCircle.com
  • GDPR Privacy policy
  • Haryana Circle Search
  • Privacy Policy
  • Top 10
haryanacircle.com logo
  • Top News
  • Ambala
  • Bhiwani
  • Chandigarh
  • Rohtak
  • Hisar
  • Karnal
  • Sonipat
  • Gurugram
  • Sirsa
  • Kurukshetra
  • Jind
    • Charkhi Dadri
    • Mahendergarh
    • Rewari
    • Fatehabad
haryanacircle.com logo

HAL को ‘महारत्न’ का दर्जा मिला: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड यह मुकाम हासिल करने वाली भारत की 14वीं कंपनी बनी Business News & Hub

  • Haryana CircleHaryana Circle
  • October 12, 2024
  • Business

[ad_1]

मुंबई2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भारत सरकार ने PSU कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) को ‘महारत्न’ का दर्जा दे दिया है। इसके साथ ही HAL ‘महारत्न’ का दर्जा हासिल करने वाली भारत की 14वीं कंपनी बन गई है। डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी।

DPE ने बताया कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारतीय PSU कंपनी HAL को 14वीं महारत्न CPSE में अपग्रेड करने के लिए मंजूरी दे दी है। इस प्रपोजल को पहले फाइनेंस सेक्रेटरी की अध्यक्षता वाली इंटर मिनिस्ट्रियल कमेटी (IMC) और कैबिनेट सेक्रेटरी की अध्यक्षता वाली अपेक्स कमेटी ने रिकमेंड किया था।

कंपनी का एनुअल टर्नओवर 28,162 करोड़ रुपए HAL, डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस प्रोडक्शन (DoDP) की एक CPSE (सेंट्रल पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइजेज) है। कंपनी का एनुअल टर्नओवर 28,162 करोड़ रुपए और वित्त वर्ष 2023-24 में नेट प्रॉफिट 7,595 करोड़ रुपए रहा है।

महारत्न का दर्जा मिलने के बाद HAL को क्या-क्या लाभ? महारत्न का दर्जा मिलने के बाद HAL के पास ऑटोनॉमी, हायर इन्वेस्टमेंट कैपेबिलिटी और स्ट्रैटेजिक फ्लेक्सिबिलिटी होगी। अब HAL किसी भी सरकारी मंजूरी के बिना एक प्रोजेक्ट में ₹5,000 करोड़ या अपनी नेट वर्थ का 15% तक निवेश कर सकती है।

किसी भी अन्य महारत्न कंपनी की तरह HAL को डोमेस्टिक और इंटरनेशनल लेवल पर मर्जर, अधिग्रहण और स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट करने की स्वतंत्रता होगी।

HAL ने एक साल में 125% का रिटर्न दिया HAL का शेयर शुक्रवार को 0.94% गिरकर 4,440 रुपए पर बंद हुआ। पिछले 6 महीने में 22% और एक साल में इसके शेयर ने 125.56% का रिटर्न दिया है। केवल इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक की बात करें तो कंपनी ने 57.09% का रिटर्न दिया है। कंपनी का मार्केट कैप 2.97 लाख करोड़ रुपए है।

भारत में महारत्न कंपनियों की लिस्ट

1. नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (NTPC)

2. ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ONGC)

3. स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL)

4. भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL)

5. इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL)

6. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL)

7. कोल इंडिया लिमिटेड (CIL)

8. गेल इंडिया लिमिटेड

9. भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL)

10. पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड

11. पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (PFC)

12. रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन कॉरपोरेशन (REC) लिमिटेड

13. ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL)

14. हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL)

खबरें और भी हैं…

[ad_2]
HAL को ‘महारत्न’ का दर्जा मिला: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड यह मुकाम हासिल करने वाली भारत की 14वीं कंपनी बनी

Previous Post Zerodha: तो क्या अब बैंक खोलने जा रही जेरोधा, जानिए निखिल कामत और नितिन कामत का प्लान Business News & Hub
Next Post IND vs BAN: टीम इंडिया का रिकॉर्ड ब्रेकिंग मैच, इतने कीर्तिमान बने कि गिनते-गिनते थक जाएंगे आप - India TV Hindi Today Sports News

Related Posts

Nvidia sets  million target cash bonus for CEO Huang under fiscal 2027 plan Business News & Hub

Nvidia sets $4 million target cash bonus for CEO Huang under fiscal 2027 plan Business News & Hub

  • March 7, 2026
695 करोड़ की ब्लॉक डील से चर्चा में यह कंपनी, गोल्डमैन सैक्स और टाटा म्यूचुअल फंड ने खरीदे शेयर Business News & Hub

695 करोड़ की ब्लॉक डील से चर्चा में यह कंपनी, गोल्डमैन सैक्स और टाटा म्यूचुअल फंड ने खरीदे शेयर Business News & Hub

  • March 7, 2026
डिजिटल फ्रॉड होने पर ₹25,000 तक का मुआवजा मिलेगा:  RBI का नया ड्राफ्ट फ्रेमवर्क तैयार, 6 अप्रैल तक इस पर सुझाव मांगे Business News & Hub

डिजिटल फ्रॉड होने पर ₹25,000 तक का मुआवजा मिलेगा: RBI का नया ड्राफ्ट फ्रेमवर्क तैयार, 6 अप्रैल तक इस पर सुझाव मांगे Business News & Hub

  • March 7, 2026

Know More

  • Top 10
  • Circle Search
  • Privacy Policy
  • Advertise with Us

Categories

  • Politics
  • World
  • Business
  • Health

Find More

  • FAQ
  • GDPR
  • About Us
  • Contact us

Copyright © 2026 - Haryanacircle.com