in

Haryana: भाजपा नेता पर चलती बस में महिला क्रिकेट खिलाड़ी के साथ छेड़छाड़ का आरोप, किया गिरफ्तार Latest Haryana News

Haryana: भाजपा नेता पर चलती बस में महिला क्रिकेट खिलाड़ी के साथ छेड़छाड़ का आरोप, किया गिरफ्तार  Latest Haryana News

[ad_1]


woman crime
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


हरियाणा के हिसार में रोडवेज बस में सवार अंडर 19 क्रिकेट टीम की महिला खिलाड़ी के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने भाजपा के पूर्व शहरी मंडल अध्यक्ष भीमसेन को गिरफ्तार किया है। घटना शुक्रवार रात करीब 10.30 बजे की है। पीड़िता यमुनानगर में प्रतियोगिता में शामिल होकर लौट रही थी।

Trending Videos

आरोपी ने चलती बस में इस कृत्य को अंजाम दिया। खिलाड़ियों ने पहले बस में हंगामा किया और जब बस हिसार बस स्टैंड पर पहुंची तो वहां भी शोर शराब कर पुलिस को बुलाकर आरोपी को पकड़वा दिया। शहर थाना पुलिस ने आरोपी पर पाॅस्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पीड़िता की मेडिकल जांच भी करवाई है।

शहर थाना पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने बताया कि वह 11 वीं कक्षा में पढ़ती हैं और क्रिकेट खेलती हैं। 8 अक्तूबर को यमुनानगर में अंडर 19 राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेने गईं थीं। शुक्रवार को मैच खत्म होने के बाद हिसार आने के लिए अन्य खिलाड़ियों के साथ शाम 5 बजे हरियाणा रोडवेज की बस में सवार हुई।

आरोप है कि जब बस सूरेवाला चौक के पास पहुंची तो एक व्यक्ति बस में सवार हुआ। पहले वह एक महिला के पास बैठ गया। बस बरवाला के पास पहुंची तो वह उसकी सीट पर आकर बैठ गया और कहा कि वह भाजपा का प्रधान है। अपनी पहुंच का हवाला देकर किसी भी तरह का काम बताने के लिए कहा। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने कॉल करने के लिए उसका मोबाइल लिया और अपने नंबर पर कॉल की। जब बस तलवंडी राणा के पास पहुंची तो उसने छेड़छाड़ की और आपत्तिजनक शब्द कहे।

बस में हंगामा किया

छेड़छाड़ करने पर पीड़िता ने बस में हंगामा किया। अन्य खिलाड़ियों ने भी उसका साथ दिया और सवारियां भी उनका साथ देने के लिए खड़ी हो गईं। लोगों ने आरोपी की बस में धुनाई की। इसके बाद जब बस हिसार बस स्टैंड पहुंची तो यहां भी खिलाड़ियों ने हंगामा कर पुलिस को मौके पर ही बुलवा लिया। पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले गई। इस दौरान उसके परिजन भी पहुंच गए थे।

पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पाॅस्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान भीमसेन के रूप में हुई है। हर पहलु से मामले की जांच की जा रही है। – कुलदीप, शहर थाना प्रभारी, हिसार

भीमसेन पूर्व में शहरी मंडल उपाध्यक्ष था। अब नहीं है। महिला खिलाड़ी के साथ छेड़छाड़ की जानकारी लेकर उसके खिलाफ पार्टी स्तर पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। – विकास जैन, भाजपा शहरी मंडल अध्यक्ष, हिसार

[ad_2]
Haryana: भाजपा नेता पर चलती बस में महिला क्रिकेट खिलाड़ी के साथ छेड़छाड़ का आरोप, किया गिरफ्तार

Rohtak: सुनारिया जेल में वर्चस्व की जंग को लेकर होती रही हैं हमले की वारदात, राम रहीम इसी जेल में काट रहा सजा  Latest Haryana News

Rohtak: सुनारिया जेल में वर्चस्व की जंग को लेकर होती रही हैं हमले की वारदात, राम रहीम इसी जेल में काट रहा सजा Latest Haryana News

भारत लगाता है सबसे ज्यादा टैक्स, ट्रंप बोले- ‘राष्ट्रपति बनने पर हम भी करेंगे ऐसा’ – India TV Hindi Today World News

भारत लगाता है सबसे ज्यादा टैक्स, ट्रंप बोले- ‘राष्ट्रपति बनने पर हम भी करेंगे ऐसा’ – India TV Hindi Today World News