Ambala News: मशीनों का सामान चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला

Updated Fri, 16 Jan 2026 12:24 AM IST




अंबाला। पुलिस ने मशीनों के ट्रैकर और बैटरी सहित अन्य सामान चोरी करने के मामले में आरोपी शिव शंकर को गिरफ्तार किया है। आरोपी बिहार के सुपौल जिले के गांव सीतापुर का रहने वाला है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जीरकपुर निवासी शिकायतकर्ता ने पांच मई को प्राथमिकी दर्ज करवाई थी कि मंजी साहिब गुरुद्वारा के पास स्पाटू रोड से मशीनों का कीमती सामान चोरी हो गया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू किया। न्यायालय ने आरोपी को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। संवाद

Trending Videos

[ad_2]

Source link