Karnal News: सेक्टर-32 में बनाया गया वृद्धाश्रम Latest Haryana News

[ad_1]




करनाल। हरियाणा सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से करनाल के सेक्टर-32 में वृद्धाश्रम की शुरुआत की गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी जापान हुड्डा ने कहा कि वृद्धाश्रम का उद्देश्य ऐसे वरिष्ठ नागरिकों को सुरक्षित आवास और देखभाल उपलब्ध कराना है, जिन्हें सहारे की आवश्यकता है। जापान हुड्डा ने बताया कि वरिष्ठ नागरिक जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में संपर्क कर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए आवेदक हरियाणा का स्थाई निवासी हो और आयु 60 वर्ष या उससे अधिक हो। वार्षिक पारिवारिक आय 1.80 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। ब्यूरो

Trending Videos

[ad_2]
Karnal News: सेक्टर-32 में बनाया गया वृद्धाश्रम