Karnal News: ट्यूबवेल ऑपरेटरों के वेतन बढ़ाने के लिए सौंपा ज्ञापन Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल

Updated Fri, 16 Jan 2026 01:55 AM IST


अपनी माँगो को लेकर बीडीपीओं को ज्ञापन सौपतें कर्मचारी  संगठन



असंध। मैकेनिक वर्कर यूनियन ने पंचायत विभाग में कार्यरत ट्यूबवेल ऑपरेटरों के वेतन बढ़ाने की मांग के लिए खंड पंचायत एवं विकास अधिकारी कार्यालय में बीडीपीओ उमेद सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। यूनियन अध्यक्ष रमेश कुमार ने कहा कि मौजूदा वेतन महंगाई के अनुरूप नहीं है। उन्होंने ट्यूबवेल ऑपरेटरों को हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों के समान वेतन देने और समान काम करने की मांग की। इस दौरान ब्रांच प्रधान रमेश कुमार, कोषाध्यक्ष पवन कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद

Trending Videos

[ad_2]
Karnal News: ट्यूबवेल ऑपरेटरों के वेतन बढ़ाने के लिए सौंपा ज्ञापन