Rohtak News: आगे से साथ मिलकर चलना, नहीं तो तेरे घर का नाश कर देंगे… Latest Haryana News

[ad_1]

रोहतक। शहर के एक नामी स्कूल के संचालक को 10 करोड़ रुपये की रंगदारी देने की धमकी का मामला सामने आया है। यह धमकी रोहित गोदारा गैंग ने एक विदेशी नंबर से दी है। फोन पर गैंग सदस्य ने कहा कि आगे से साथ मिलकर चलना, नहीं तो तेरे घर का नाश कर देंगे।

पुलिस प्रशासन ने स्कूल के बाहर सुरक्षा लगा दी है। शिक्षक की सुरक्षा के लिए भी एहतियात बरता जा रहा है। पीड़ित ने इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार किया है।

पुलिस के मुताबिक, सेक्टर एक निवासी स्कूल संचालक को मोबाइल पर ऑनलाइन धमकी मिली है। रोहित गोदारा गैंग के सदस्य ने शिक्षक से कहा है कि आगे से साथ मिलकर चलना है, नहीं तो तेरे घर का नाश कर देंगे।

इस मामले के बाद पुलिस अधीक्षक ने शिक्षक से बातचीत कर सुरक्षा के लिए दो हथियारबंद जवान तैनात कर दिए हैं। शिक्षक के निवास स्थान सेक्टर-1 व स्कूल के बाहर पुलिस का नाका लगाया गया है।

यहां से किसी को भी बगैर छानबीन के आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। अनजान व्यक्ति के प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई है। फिलहाल पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। धमकी देने वालों की तलाश की जा रही है।

[ad_2]
Rohtak News: आगे से साथ मिलकर चलना, नहीं तो तेरे घर का नाश कर देंगे…