ODI वर्ल्ड कप में भारत-यूएसए की टक्कर, किस चैनल पर लाइव आएगा मैच? जानें टीवी और मोबाइल की डिटेल Today Sports News

[ad_1]

अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन गुरुवार, 15 जनवरी से शुरू हो रहा है. पहले दिन कुल 3 मैच खेले जाएंगे. भारतीय अंडर-19 टीम का मुकाबला यूएसए अंडर-19 टीम के साथ है. जानिए मैच भारत में कितने बजे से शुरू होगा, इसका लाइव प्रसारण किस चैनल पर आएगा और मोबाइल यूजर्स किस ऐप पर लाइव मैच का लुफ्त उठा सकते हैं.

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 16 टीमों को 4-4 के ग्रुप में रखा गया है. भारत ग्रुप बी में है, इसमें यूएसए के साथ न्यूजीलैंड और बांग्लादेश की टीमें हैं. पहले दिन ज़िम्बाब्वे बनाम स्कॉटलैंड और तंजानिया बनाम वेस्टइंडीज मैच भी है.

कितने बजे से शुरू होगा भारत अंडर-19 बनाम यूएसए अंडर-19 मैच?

भारतीय अंडर-19 टीम बनाम यूएसए अंडर-19 टीम के बीच मैच गुरुवार, 15 जनवरी को खेला जाएगा. मैच भारतीय समयनुसार दोपहर 1 बजे से शुरू होगा. 12:30 बजे टॉस होगा.

कहां होगा भारत अंडर-19 बनाम यूएसए अंडर-19 मैच?

क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो.

संभावित प्लेइंग 11

भारत अंडर-19: आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा (उप-कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंबरीश, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), उधव मोहन, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन, खिलान पटेल.

यूएसए अंडर-19: उत्कर्ष श्रीवास्तव (कप्तान), अमरिंदर गिल, साहिल गर्ग, ऋषभ सिम्पी, एडनिट झांब, आदित कप्पा, अमोघ आरेपल्ली (विकेटकीपर), अदविथ कृष्णा, रयान ताज, साहिर भाटिया, शिव शानी.

किस चैनल पर होगा लाइव प्रसारण?

भारत अंडर-19 बनाम यूएसए अंडर-19 मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा.

किस ऐप पर देखें लाइव?

भारत अंडर-19 बनाम यूएसए अंडर-19 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर होगी.

इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

सबसे ज्यादा चर्चा वैभव सूर्यवंशी के नाम की है, जो पूर्व में इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीमों के खिलाफ धमाल मचा चुके हैं. उन्होंने आईपीएल में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को भी नहीं बख्शा, ऐसे में यूएसए के गेंदबाजों पर वह कहर बनकर टूट सकते हैं. आयुष म्हात्रे डोमेस्टिक में भी डोमिनेंट करते हैं, जो इस टूर्नामेंट में टॉप-रन स्कोरर में से एक हो सकते हैं. आरोज जॉर्ज ओर विहाल मल्होत्रा भी कमाल की बल्लेबाजी करते हैं. अगर भारतीय अंडर-19 टीम को पहले बल्लेबाजी करनी पड़ी तो संभव है कि 400 से अधिक का टोटल देखने को मिले.

[ad_2]
ODI वर्ल्ड कप में भारत-यूएसए की टक्कर, किस चैनल पर लाइव आएगा मैच? जानें टीवी और मोबाइल की डिटेल