Karnal News: इधर भी देखें आयुक्त मैडम… फव्वारा पार्क, अटल पार्क और कर्ण ताल के हालात भी हैं खराब Latest Haryana News

[ad_1]

करनाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 का आगाज हो चुका है और शहर के पार्काें के हालात बदहाल हैं। नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने मंगलवार शाम को कर्ण पार्क का औचक निरीक्षण किया। पार्क में साफ-सफाई की खराब स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही समेत अन्य अनियमितताएं मिलीं। पार्क में लोगों की मोटरसाइकिलें खड़ी थीं। उन्होंने रखरखाव के लिए जिम्मेदार एजेंसी आयान वूमेन कोऑपरेटिव मल्टीपर्पज सोसाइटी का टेंडर रद्द करने के निर्देश दिए हैं। फव्वारा पार्क, अटल और कर्ण ताल पार्क के हालात भी ऐसे ही हैं। निरीक्षण में हकीकत सामने आ सकती है।

निगम ने करीब 13 लाख रुपये सालाना दर से रखरखाव का टेंडर एजेंसी को दिया था। इसमें पार्क के रखरखाव से लेकर सुरक्षा की जिम्मेदारी थी। हालांकि इससे पहले भी आयुक्त के निरीक्षण में समस्याएं सामने आई थी। इस पर आयुक्त की ओर से एजेंसी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। इसके अलावा एजेंसी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था। निरीक्षण में कार्यकारी अभियंता ओपी करदम, सहायक अभियंता रमन और कनिष्ठ अभियंता रवि कुमार शामिल रहे।

हालात बदतर…सफाई न सुरक्षा

शहर के सबसे बड़े पार्कों में शामिल फव्वारा पार्क, अटल पार्क और कर्ण ताल के हालात भी काफी खराब हैं। अमर उजाला टीम ने बुधवार को इनका दौरा किया। सामने आया कि इनमें फव्वारे बंद पड़े हैं। मोटरों पर मिट्टी जमी हुई है। फव्वारों की जालियों में गंदगी जमा है। सेक्टर 12 के पार्क में तो रात को लाइटें तक बंद थीं। ये पार्क निगम कार्यालय के सबसे नजदीक है।

लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त- आयुक्त

शहर में कुल 218 पार्क हैं। इनके बेहतर रख-रखाव के लिए 87 पार्क रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, 30 पार्क ओलीवेल फाउंडेशन और 101 पार्क नेचर प्लस एनजीओ को दिए गए हैं। नगर निगम की टीम की ओर से नियमित पार्कों का निरीक्षण किया जाता है। पार्कों की देखरेख में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही मिलने पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। -डॉ. वैशाली शर्मा, आयुक्त, नगर निगम।

अटल पार्क में बंद पड़ा फव्वारा संवाद

[ad_2]
Karnal News: इधर भी देखें आयुक्त मैडम… फव्वारा पार्क, अटल पार्क और कर्ण ताल के हालात भी हैं खराब