[ad_1]
हरियाणा के फरीदाबाद में एक महिला ने क्राइम ब्रांच पुलिस पर मारपीट और टॉर्चर करने के आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि पुलिस ने उसे रस्सी से उल्टा लटकाकर पीटा। उसका सिर पकड़ कर पानी की बालटी में डुबोया। उसकी नाक और मुंह में भी पानी भर गया। पूछताछ के समय केवल एक महिला पुलिसकर्मी थी, बाकी के सभी जेंट्स थे। एक पुलिसकर्मी गंदी-गंदी गालियां देने लगा। बार-बार अपने साथियों से आधे घंटे तक पानी में डुबोने की बात भी कहता रहा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला को भाजपा नेता के घर में चोरी के आरोप में पूछताछ के लिए थाने लेकर आई थी। महिला की शिकायत पर जांच की जाएगी। अब सिलसिलेवार पढ़िए पूरा मामला… 2 पॉइंट में पढ़िए महिला ने क्या आरोप लगाए… ACP बोले- महिला को जांच के लिए बुलाया
ACP राजवीर कुमार का कहना है कि महिला की तरफ से पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस मेड को पूछताछ के लिए लेकर आई थी। पूछताछ के दौरान महिला स्टाफ भी मौजूद था। पुलिस ने केवल महिला के पूछताछ की है। सभी आरोप पूरी तरह से गलत है। महिला की तरफ से अगर कोई शिकायत मिलेगी तो उसकी भी जांच की जाएगी।
[ad_2]
महिला बोली- फरीदाबाद पुलिस ने उल्टा लटकाकर पीटा: सिर पकड़ बाल्टी में डुबोया; पुलिस बोली- BJP नेता के घर चोरी में पूछताछ की – Ballabgarh News


