IPS अधिकारी शत्रुजीत कपूर को नई जिम्मेदारी: ITBP चीफ बने, प्रवीण कुमार की जगह ली; हरियाणा के DGP भी रहे – Haryana News Chandigarh News Updates

[ad_1]

हरियाणा आईपीएस शत्रुजीत कपूर- फाइल फोटो।

हरियाणा के वरिष्ठ IPS अधिकारी शत्रुजीत सिंह कपूर को ITBP (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। इससे पहले इस पद पर प्रवीण कुमार इस पद पर थे। उन्हें अब BSF का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है।

.

हरियाणा के नए डीजीपी की रेस में भी कपूर का नाम था। हरियाणा सरकार ने 30 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके आईपीएस अधिकारियों के एक नए पैनल को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) को भेजा था। इसमें शत्रुजीत कपूर का नाम भी शामिल था।

शत्रुजीत कपूर को आईटीबीपी का नया डीजी नियुक्त किया गया है।

इन विभागों में भी चला कपूर का नाम हरियाणा के डीजीपी रहने के बाद शत्रुजीत कपूर का नाम अन्य विभागों से भी जुड़ा था। सरकारी विभाग से जुड़े सूत्रों के अनुसार, कपूर कपूर को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के हेड या अनिल विज के ऊर्जा विभाग में भी एडजस्ट करने की बात चल रही थी। लेकिन, इससे पहले ही उन्हें आईटीबीपी का डीजी नियुक्त कर दिया गया।

राकेश अग्रवाल को एनआईए की जिम्मेदारी हिमाचल प्रदेश कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राकेश अग्रवाल को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) का महानिदेशक नियुक्त किया गया। 31 अगस्त, 2028 तक वे इस पर रहेंगे। कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

यहां देखिए ऑर्डर की कॉपी…

[ad_2]
IPS अधिकारी शत्रुजीत कपूर को नई जिम्मेदारी: ITBP चीफ बने, प्रवीण कुमार की जगह ली; हरियाणा के DGP भी रहे – Haryana News