Jind News: पूर्व सैनिक बोले- सरकारी कार्यालयों में मिले मान-सम्मान haryanacircle.com

[ad_1]

देश के हर नागरिक और प्रशासन की नैतिक जिम्मेदारी है कि जिन जवानों ने देश की आन-बान और शान की रक्षा के लिए कठिन परिस्थितियों में सेवा दी। उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग नजर आती है।

जुलाना ही नहीं बल्कि कई स्थानों पर देखने में आता है कि पूर्व सैनिकों को अपने छोटे-छोटे कामों के लिए भी सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते हैं। घंटों तक लाइनों में खड़े रहना, बार-बार काउंटर बदलना और फाइलों के लिए इंतजार करना उनकी मजबूरी बन जाता है।


सेवा के दौरान अनुशासन, त्याग और कर्तव्य को सर्वोपरि रखा लेकिन सेवानिवृत्ति के बाद हमें सामान्य नागरिकों की तरह भी सुविधाएं नहीं मिल पातीं। कई बार उम्र और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण लंबी कतारों में खड़ा रहना कष्टदायक हो जाता है। इसके बावजूद हमारे कार्यों को प्राथमिकता नहीं दी जाती। उपायुक्त कार्यालय में भी पूर्व सैनिकों को मान सम्मान नहीं मिल पाता है। – नरेंद्र लाठर पूर्व सैनिक जुलाना।

सरकारी कार्यालयों में पूर्व सैनिकों के लिए अलग काउंटर, प्राथमिकता सेवा और संवेदनशील व्यवहार की व्यवस्था होनी चाहिए। इससे न केवल उनका समय बचेगा बल्कि उन्हें सम्मान का भी अहसास होगा। – अमरनाथ, पूर्व सैनिक।

देश की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व सैनिकों को सम्मान देना केवल शब्दों तक सीमित नहीं रहना चाहिए बल्कि व्यवहार में भी नजर आना चाहिए। प्रशासन को चाहिए कि वह इस दिशा में ठोस कदम उठाए ताकि हर पूर्व सैनिक को यह महसूस हो सके कि देश उनके योगदान को कभी नहीं भूलता। – राजपाल, पूर्व सैनिक।


जिले के सरकारी कार्यालयों के अधिकारी और कर्मचारी पूर्व सैनिकों के साथ आम आदमी जैसा व्यवहार करते हैं जिससे पूर्व सैनिक अपने आप को ठगा सा महसूस करते हैं। सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को चाहिए कि वो पूर्व सैनिकों के साथ अच्छा व्यवहार करे ताकि पूर्व सैनिकों को मान सम्मान मिल सके। – विरेंद्र सिंह, पूर्व सैनिक।

13जेएनडी 10: विरेंद्र पूर्व सैनिक।– फोटो : विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत के बाद जमा भीड़।

13जेएनडी 10: विरेंद्र पूर्व सैनिक।

13जेएनडी 10: विरेंद्र पूर्व सैनिक।– फोटो : विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत के बाद जमा भीड़।

13जेएनडी 10: विरेंद्र पूर्व सैनिक।

13जेएनडी 10: विरेंद्र पूर्व सैनिक।– फोटो : विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत के बाद जमा भीड़।

[ad_2]