[ad_1]
थाईलैंड4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
थाईलैंड में बुधवार को एक बड़ा रेल हादसा हो गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई है। यह दुर्घटना बुधवार सुबह लगभग 9:05 बजे बैंकॉक से 230 किलोमीटर (143 मील) उत्तर-पूर्व में स्थित नाखोन रत्चासिमा प्रांत में हुई।
अधिकारियों ने बताया कि एक हाई-स्पीड रेल पुल के निर्माण में इस्तेमाल हो रही क्रेन तेज रफ्तार में चल रही पैसेंजर ट्रेन पर गिर गई, जिससे ट्रेन पटरी से उतर गई और ड्राइवर को ब्रेक लगाने का मौका नहीं मिला। पटरी से उतरते ही डिब्बों में आग लग गई।
अधिकारियों के मुताबिक, कोच में ज्यादातर यात्री स्कूल के छात्र थे। हादसे में 40 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। कई यात्री डिब्बों में फंसे हुए थे, जिन्हें कटिंग और स्प्रेडिंग उपकरणों की मदद से बाहर निकाला जा रहा है।
हादसे की तस्वीरें…






[ad_2]
थाईलैंड में ट्रेन पटरी से उतरी, 22 लोगों की मौत: 40 घायल; तेज रफ्तार से चल रही पैसेंजर ट्रेन पर क्रेन गिरने से हादसा हुआ


