समस्याओं का करें समाधान : उपायुक्त Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला

Updated Tue, 13 Jan 2026 12:23 AM IST




अंबाला। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने सोमवार को अपने कार्यालय के सभागार में समाधान शिविर लगाया। उपायुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि समाधान शिविरों में प्राप्त प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए निपटान किया जाए। सुल्तानपुर निवासी सत्यदेवी ने अपनी विधवा पेंशन से संबंधित समस्या उपायुक्त के समक्ष रखी। काकरू निवासी हरबंस ने अविवाहित पेंशन से संबंधित समस्या रखी। ललाना निवासी अमन कुमार ने परिवार पहचान पत्र को अलग करवाने का आग्रह किया। मॉडल टाउन निवासी धनी राम ने परिवार पहचान पत्र में पिता के नाम की त्रुटि को ठीक करवाने और राशन कार्ड बनवाने संबंधी समस्या रखी। नई इंद्रपुरी निवासी शोभा ने राशन न मिलने की शिकायत दर्ज करवाई, हिमांयुपुर निवासी सोहन सिंह ने राशन कार्ड कटने संबंधी समस्या उपायुक्त के समक्ष रखी। संवाद

Trending Videos

[ad_2]

Source link