मुंबई1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार 12 जनवरी को गिरावट है। सेंसेक्स 300 अंक नीचे 83,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 100 अंक की गिरावट है। यह 25,600 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
आज के कारोबार में रियल्टी, मीडिया और ऑटो शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दिख रही है। निफ्टी का मीडिया इंडेक्स 1.43% नीचे ट्रेड कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में गिरावट और 5 में तेजी है।
ग्लोबल मार्केट में तेजी
- एशियाई बाजारों में कोरिया का कोस्पी 1.03% ऊपर 4,633 पर कारोबार कर रहा है, जापान का निक्केई इंडेक्स आज बंद है।
- हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.68% ऊपर 26,410 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.75% चढ़कर 4,151 पर कारोबार कर रहा है।
- 9 जनवरी को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.48% चढ़कर 49,504 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.81% चढ़ा। S&P 500 में 0.65% की तेजी रही।
भारत कोकिंग कोल का आईपीओ का दूसरा दिन
मेनलाइन सेगमेंट में ‘भारत कोकिंग कोल’ (BCCL) का आईपीओ में अप्लाई करने का आज दूसरा दिन है। कंपनी ने इसका प्राइस बैंड ₹21 से ₹23 प्रति शेयर तय किया है। निवेशक कम से कम 600 शेयरों के एक लॉट के लिए बोली लगा सकते हैं, जिसके लिए ऊपरी स्तर पर ₹13,800 निवेश करने होंगे। यह इश्यू 13 जनवरी तक खुला रहेगा।

विदेशी निवेशकों ने ₹3,769 करोड़ के शेयर बेचे
- 8 जनवरी को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने ₹3,769 करोड़ के शेयर बेचे।
- इस दौरान घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने ₹5,595 करोड़ के शेयर खरीदे।
- दिसंबर 2025 में FIIs ने कुल ₹34,350 करोड़ के शेयर्स बेचे। इस दौरान बाजार को संभाल रहे DIIs ने ₹79,620 करोड़ के शेयर खरीदे।
- नवंबर महीने में FIIs ने कुल ₹17,500 करोड़ के शेयर बेचे। जबकि, DIIs ने ₹77,084 करोड़ की खरीदारी की। यानी, बाजार को घरेलू निवेशकों का सपोर्ट है।
शुक्रवार को बाजार में गिरावट रही थी
भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 9 जनवरी को गिरावट रही। सेंसेक्स 605 अंक या 0.72% की गिरावट के साथ 83,5576 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 193 अंक (0.75%) की गिरावट रही। यह 25,683 के स्तर पर बंद हुआ।

Source: https://www.bhaskar.com/business/news/sensex-falls-by-300-points-136924079.html



