[ad_1]
महिला प्रीमियर लीग सीजन 4 (WPL 2026) का आगाज हो गया है. डीवाई पाटिल स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले से पहले भव्य ओपनिंग सेरेमनी हुई. मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज कौर संधू की स्पीच से ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत हुई. इसके बाद जैकलिन फर्नांडीस ने कमाल की परफॉरमेंस दी. अंत में हनी सिंह ने अपने सुपरहिट गानों के साथ समा बांधा.
Yo Yo Honey Singh in the house… what an entry 😎#TATAWPL, #MIvRCB 👉 LIVE NOW ➡️ https://t.co/9yNrlZigBP pic.twitter.com/Ij5YePvKEU
— Star Sports (@StarSportsIndia) January 9, 2026
जैकलिन ने WPL ओपनिंग सेरेमनी में बिखेरा जलवा
बागी 4 से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज कौर संधू ने महिला सशक्तिकरण के बारे में स्पीच देकर ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत की. इसके बाद जैकलीन फर्नांडीज ने अपनी परफॉर्मेंस से सभी दर्शकों का दिल जीता. उन्होंने लाल परी, लाल परी, जुम्मे की रात है पर परफॉर्म किया.
ALL EYES ON THE STAGE ✨🔥@Asli_Jacqueline brings the sparkle, the swagger, and the showstopping energy to the TATA WPL Opening Ceremony.
A glamorous kickoff to a season filled with emotion because YEH KHEL HAI EMOTION KA ❤️✨#TATAWPL, #MIvRCB 👉 LIVE NOW ➡️… pic.twitter.com/X2Up3442jV
— Star Sports (@StarSportsIndia) January 9, 2026
What a way to kick things off! 🥳
Harnaaz Sandhu sets the tone at the #TATAWPL 2026 opening ceremony, enthralling fans in Navi Mumbai 💃#MIvRCB | #KhelEmotionKa pic.twitter.com/K6atioT4tK
— Women’s Premier League (WPL) (@wplt20) January 9, 2026
हनी सिंह की ‘मिलिनियर’, ‘पायल’ ‘ब्ल्यू आइज’ जैसे गानों पर परफॉरमेंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया. इस पर सभी दर्शक झूम उठे. आमतौर पर उद्घाटन समारोह के बाद कप्तानों के बीच टॉस होता है, लेकिन यहां कुछ अलग हुआ. टॉस समारोह से पहले हो गया था, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तान स्मृति मंधाना ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेइंग 11
स्मृति मंधाना (कप्तान), ग्रेस हैरिस, डी हेमलता, ऋचा घोष, राधा यादव, नादिन डी क्लर्क, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, प्रेमा रावत, लिन्से स्मिथ, लॉरेन बेल.
मुंबई इंडियंस प्लेइंग 11
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जी कमलिनी, नैट साइवर-ब्रंट, अमेलिया केर, अमनजोत कौर, निकोला कैरी, पूनम खेमनार, शबनीम इस्माइल, संस्कृति, एस सजना, सैका इशाक.
[ad_2]
Watch: भव्य ओपनिंग सेरेमनी से हुआ WPL 2026 का आगाज, हनी सिंह और जैकलिन फर्नांडीस ने बिखेरा जलवा



