[ad_1]
तालाब में कार गिरने के बाद ग्रामीणों ने युवती को बाहर निकाला। इनसेट में मृतक का फाइल फोटो।
हरियाणा के यमुनानगर में टोल टैक्स पर 100 रुपए देने से बचने के चक्कर में एक कार तालाब में गिर गई। इस हादसे में एक युवक की जान चली गई, जबकि ग्रामीणों ने उसकी बहन को समय रहते बचा लिया। दोनों भाई-बहन चंडीगढ़ से एग्जाम देकर लौट रहे थे। यह घटना शुक्रवार दो
.
जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से कड़ी मेहनत के बाद कार को तालाब से बाहर निकाला। ग्रामीणों ने तुरंत दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने भाई को मृत घोषित कर दिया, जबकि बहन का इलाज जारी है। युवक ने 15 दिन पहले ही नई कार खरीदी थी। घर में उसकी शादी की बात चल रही थी।
मृतक हिमांशु का फाइल फोटो। वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर था।
सिलसिलेवार ढंग से जानिए कैसे हुआ हादसा….
- जीरकपुर से पेपर देकर लौट रहे थे: मृतक की पहचान प्रोफेसर कॉलोनी के रहने वाले हिमांशु के रूप में हुई है। हिमांशु चंडीगढ़ में एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। शुक्रवार सुबह वह कार में अपनी बहन तान्या को चंडीगढ़ के डकौली में एग्जाम दिलवाने लेकर गया था। वापसी में करीब दोपहर 12 बजे वे मिल्क माजरा टोल प्लाजा पर पहुंचे। तान्या गाड़ी में पीछे बैठी हुई थी।
- सामने से कार आने पर संतुलन बिगड़ा: टोल टैक्स से बचने के लिए उन्होंने एक शॉर्टकट चुना, जो पास के गांव से होकर जाता था। वे उसी रास्ते पर चल दिए। रास्ते में, कान्हड़ी खुर्द गांव में सड़क संकरी थी और सामने से एक दूसरी गाड़ी आ गई। इसी दौरान गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और हिमांशु की गाड़ी सड़क से नीचे तालाब में जा गिरी और पलट गई।
- बहन के मुंह पर चोट, दांत टूटे: सूचना मिलते ही भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी के शीशे तोड़ के बाहर निकाला गया। दोनों को तुरंत सिविल अस्पताल लेकर गए, जहां पर डॉक्टर ने हिमांशु को मृत घोषित कर दिया। वहीं बहन तान्या को मुंह पर गहरी चोट आई है। उसके दांत टूट गए हैं। उसका इलाज चल रहा है।

तालाब में कार गिरने के बाद काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।
15 दिन पहले ही ली थी कार हिमांशु के पिता कृष्ण लाल ने बताया कि उन्होंने 15 दिन पहले ही नई टोयोटा टाइजर कार ली थी। हिमांशु की बहन तान्या का आज शुक्रवार को चंडीगढ़ में एग्जाम था। उसके लिए कैब भी बुक करवाई थी, लेकिन हिमांशु ने कहा कि वह खुद तान्या को एग्जाम दिलवाने लेकर जाएगा।
हिमांशु की शादी की बात चल रही थी पिता ने बताया कि गुरुवार रात को हिमांशु चंडीगढ़ से यमुनानगर आया। आज सुबह शुक्रवार को बहन तान्या को गाड़ी में लेकर गया। वापसी में हिमांशु ने मिल्क माजरा टोल प्लाजा पर 100 रुपए का टोल टैक्स बचाने के लिए शार्टकट अपना लिया। ये रास्ता 5 किलोमीटर लंबा पड़ता है। हिमांशु 3 फरवरी को 30 साल का हो जाता। ऐसे में इन दिनों घर में उसकी शादी को लेकर बातचीत चल रही थी। इसी बीच ये हादसा हो गया।

छप्पर थाने के जांच अधिकारी बलदेव राज ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
जांच अधिकारी बोले- कल होगा पोस्टमॉर्टम छप्पर थाने से जांच अधिकारी बलदेव राज ने बताया कि उन्होंने शव को कब्जे में लेकर मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। कल शनिवार को उसका पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। कार को भी कब्जे में ले लिया है। मृतक के परिजनों के बयान लेकर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, मिल्क माजरा टोल प्लाजा पर टैक्स बचाने के लिए अक्सर वाहन चालक इस रास्ते का इस्तेमाल करते हैं। सड़क के किनारे तालाब होने की वजह से यहां पहले भी हादसे होने का डर बना रहता है। अगर समय रहते चेतावनी बोर्ड और सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए तो ऐसे हादसे होते रहेंगे।
[ad_2]
₹100 बचाने के चक्कर में तालाब में गिरी कार: यमुनानगर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत, बहन घायल; 15 दिन पहले नई गाड़ी ली थी – Yamunanagar News


