Latest Entertainment News गोला और काजू के बाद किशमिश भी आएगी? तीसरे बच्चे पर साफ-साफ बोलीं कॉमेडियन भारती सिंह, कह दी ये बात

[ad_1]

Last Updated:

लॉफ्टर शेफ्स सीजन 3 के सेट पर भारती सिंह ने काजू के जन्म की खुशी में मिठाई बांटी, गोला और काजू की चर्चा हुई, सोशल मीडिया पर काजू की झलक अब तक नहीं दिखी है.

दूसरी बार मां बनने के बाद भारती सिंह काम पर वापस लौट आई हैं.

नई दिल्ली. कलर्स टीवी का पॉपुलर शो ‘लॉफ्टर शेफ्स सीजन 3’ दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है. नए साल के आगाज के साथ शो की शूटिंग शुरू हुई, जहां कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा शाह, जन्नत जुबैर, करण कुंद्रा, एल्विश यादव, गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी को देखा गया. लेकिन, सारी लाइमलाइट कमीडियन भारती सिंह लूट ले गईं. दरअसल, पैपराजी ने भारती सिंह से तीसरे बच्चे को लेकर सवाल किया, जिसका जवाब सुन सभी लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए.

भारती सिंह को ‘लॉफ्टर शेफ्स सीजन 3’ के सेट पर देखा गया, जहां उन्होंने दूसरे बच्चे यानी काजू के होने की खुशी में पैपराजी का मुंह मीठा कराया और मिठाई बांटी. इस बीच पैपराजी ने सवाल किया है कि काजू कहां है और कब मिलवा रही हैं? भारती कहती हैं कि गोला और काजू दोनों घर पर हैं और जब आप सभी बिना कैमरे के मिलने आएंगे, तो जरूर मिलवाएंगे.

इसी बीच एक पैपराजी कहता है कि काजू के बाद किशमिश भी आनी है. यह सुनकर भारती सिंह हैरान हो जाती हैं और कहती हैं कि यही सब करती रही हूं क्या मैं? गोला और काजू ही काफी हैं.

View this post on Instagram



[ad_2]
गोला और काजू के बाद किशमिश भी आएगी? तीसरे बच्चे पर साफ-साफ बोलीं कॉमेडियन भारती सिंह, कह दी ये बात