Karnal News: कचरे के ढेर के पास मिला युवक का शव, ठंड से मौत की आशंका Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल

Updated Mon, 05 Jan 2026 01:47 AM IST




करनाल। कुंजपुरा क्षेत्र में शराब के ठेके के सामने कचरे के ढेर के पास युवक का शव मिला। शव अकड़ा हुआ था। इससे सर्दी के कारण मौत की आशंका जताई जा रही है। कुंजपुरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान वजीदपुर गांव निवासी राजेश (35) के तौर पर हुई। जांच अधिकारी हरीश ने बताया कि राजेश तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। शादीशुदा था। पत्नी साथ नहीं रहती थी। मृतक के परिजन ने पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया था। सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस ने शव परिजन को सौंप दिया।

Trending Videos

[ad_2]
Karnal News: कचरे के ढेर के पास मिला युवक का शव, ठंड से मौत की आशंका