चंडीगढ़ मेयर चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी: 22 जनवरी तक किए जा सकेंगे नामांकन, 29 को होगा तीनों पदों के लिए इलेक्शन – Chandigarh News Chandigarh News Updates

[ad_1]

डिप्टी कमिश्नर निशांत कुमार यादव।

चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पदों के लिए प्रत्याशी 22 जनवरी तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं। इसके लिए फॉर्म एक भरकर देना होगा, जो नगर निगम सचिव के पास से मिलेगा।

.

डिप्टी कमिश्नर निशांत कुमार यादव द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन में बताया गया कि नामांकन पत्र पर उम्मीदवार के साथ एक प्रस्तावक और एक समर्थक के हस्ताक्षर अनिवार्य होंगे। नामांकन 22 जनवरी 2026 तक सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे के बीच जमा किए जा सकेंगे। मेयर पद के लिए सामान्य श्रेणी के पार्षद नामांकन दाखिल कर सकेंगे, जबकि सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के लिए भी इसी प्रक्रिया के तहत नामांकन होंगे।

29 जनवरी को होना है मेयर समेत तीनों पदों पर चुनाव

डिप्टी कमिश्नर चंडीगढ़ निशांत कुमार यादव ने आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया है। चुनाव नगर निगम के असेंबली हॉल में 29 जनवरी को सुबह 11 बजे से शुरू होंगे। डिप्टी कमिश्नर को पंजाब म्युनिसिपल कॉरपोरेशन एक्ट, 1976 की धारा 60 के तहत “प्रेस्क्राइब्ड अथॉरिटी” नियुक्त किया गया है। उन्हीं की ओर से चुनाव प्रक्रिया को लेकर यह नोटिस जारी किया गया है।

यहां देखिए नोटिफिकेशन की कॉपी…

हर साल पहले सत्र में होता है मेयर का चुनाव

नोटिस में बताया गया है कि पंजाब म्युनिसिपल कॉरपोरेशन एक्ट, 1976 की धारा 38 के अनुसार, नगर निगम का हर साल पहला सत्र मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव के लिए बुलाया जाता है। इसी प्रक्रिया के तहत 29 जनवरी को निगम की बैठक आयोजित की जाएगी। जिसका सिर्फ एक ही एजेंडा मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव रहेगा।

[ad_2]
चंडीगढ़ मेयर चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी: 22 जनवरी तक किए जा सकेंगे नामांकन, 29 को होगा तीनों पदों के लिए इलेक्शन – Chandigarh News