[ad_1]
दिल्ली–जयपुर हाईवे पर अवैध कट बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। गुरुग्राम से लेकर मानेसर तक वाहन चालकों को अब परेशानी का सामना नहीं करना पडे़गा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की तरफ से गुरुग्राम से लेकर मानेसर तक कंक्रीट के बैरिकेड (दीवार) बना दी गई है।
एनएचएआई की तरफ से गुरुग्राम से लेकर राजस्थान बॉर्डर तक यह कंक्रीट की दीवार बनाई जाएगी। फिलहाल यह कंक्रीट के बैरिकेड खेड़की से लेकर पचगांव तक बन गई है। कंक्रीट की दीवार बनने से जितने भी हाईवे के पास अवैध कट हैं, वह सभी बंद कर दिए गए हैं, ताकि हाईवे पर हादसे कम हो और यातायात सुगम बना रहे। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खेड़की दौला से बावल तक अवैध कटों को बंद कर इसे कॉरिडोर के रूप में विकसित करना है। एनएचएआई की तरफ से निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। दिल्ली–जयपुर हाईवे पर खेड़कीदौला के आगे वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है। हाईवे पर कई जगह अवैध कट बने हुए हैं, जहां से लोग मनमर्जी से वाहन उतारते और चढ़ाते हैं। इससे सड़क हादसों का खतरा बना रहता है। अब खेड़की दौला से आगे इन अवैध कटों को बंद किया जा रहा है। वाहन चालकों के लिए तय दूरी पर प्रवेश और निकास के रास्ते बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा हाईवे के दोनों ओर ड्रेनेज बनने के बाद रेलिंग और बैरिकेड लगाए जाएंगे, ताकि कोई भी वाहन चालक मनमाने तरीके से हाईवे पर न आ सके।
एनएचएआई के अधिकारी प्रकाश तिवारी ने बताया कि खेड़की से लेकर मानेसर तक जितने भी अवैध कट थे उनको बंद किया जा रहा है। वाहन चालकों के लिए तय दूरी पर प्रवेश और निकास के रास्ते बनाए जा रहे हैं। कंक्रीट के बैरिकेड बनने से हाईवे पर हादसे की दुर्घटना होने से बचा जा सकेगा और यातायात सुगम होगा।
[ad_2]
Gurugram News: गुरुग्राम से मानेसर तक बने कंक्रीट बैरिकेड



