[ad_1]
कृष्ण कुमार जिसकी घर में घुसकर लुटेरों ने हतया कर दी।
संगरूर के लहरागागा में महिला को बंधक बनाकर उसके सामने बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वार्ड नंबर 12 में 3 नकाबपोश लुटेरों ने एक घर में दाखिल होकर मां-बेटे को बंधक बनाया। लुटेरे घर से नकदी और कीमती सामान समेटकर फरार हो गए। जाने से पहले युवक की हत्या
.
मां को बनाया बंधक, बेटे को उतारा मौत के घाट मृतक की मां सावित्री देवी ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि लुटेरों ने घर में घुसते ही सबसे पहले उन्हें दबोच लिया। हमलावरों ने उनके हाथ-पैर और मुंह बांध दिए ताकि वह शोर न मचा सकें। इसके बाद लुटेरों ने अंदर कमरे में जाकर कृष्ण कुमार को काबू कर लिया और उसे भी बांध दिया। सावित्री देवी के अनुसार, लुटेरों ने अलमारियों की तोड़फोड़ की और घर का कीमती सामान व पैसे लूट लिए।
पीड़िता ने बताया कि किसी तरह उन्होंने अपने हाथ-पैर खोले और बाहर भागकर पड़ोसियों को जगाया। जब पड़ोसी मौके पर पहुंचे, तब तक लुटेरे फरार हो चुके थे और कृष्ण कुमार की मौत हो चुकी थी।
पुलिस जांच में जुटी, CCTV फुटेज खंगाली जा रहीं
घटना की सूचना मिलते ही लहरागागा पुलिस और संगरूर से फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घर और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली है, जिसमें तीन संदिग्ध व्यक्ति कैद हुए हैं। DSP रणबीर सिंह का बयान: “हमने शव को कब्जे में ले लिया है और परिजनों के बयानों के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान के लिए कई टीमें काम कर रही हैं, जल्द ही कातिलों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
[ad_2]
संगरूर में मां को बंधन बना बेटे की हत्या: मां के हाथ-पैर और मुंह बांध दिए, लुटेरे घर से नकदी-सामान समेटकर ले गए – Sangrur News


