606 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र देंगे सीएम मान: टैगोर थिएटर में चल रहा कार्यक्रम, 17000 नौकरियां देने का ऐलान कर चुकी सरकार – Chandigarh News Chandigarh News Updates

[ad_1]

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम भगवंत मान।

.

पंजाब सरकार की तरफ से आज शिक्षा विभाग में रखे गए 606 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। इसके लिए सरकार की तरफ से चंडीगढ़ के टैगोर थिएटर में समारोह रखा गया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान नवनियुक्त कर्मचारियों को नौकरी के नियुक्ति पत्र देंगे। इससे पहले सीएम मान नवनियुक्त कर्मचारियों को संबोधित कर रहे है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि जिन्हें नौकरी मिली है उन सभी को नव वर्ष और नई जिम्मेदारी के लिए बधाई। 606 नई नियुक्ति में 385 स्पेशल एजुकेटर टीचर, 8 प्रिंसिपल रखे जा रहे हैं। इस दौरान शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस समेत अधिकारियों को भी बधाई दी।

सीएम बोले-यहां बुलाने का मतलब क्रेडिट लेना नहीं

सीएम भगवंत मान ने कहा कि आपको यहां बुलाने का मतलब क्रेडिट लेना नहीं, बल्कि अधिकारियों के आई कांटेक्ट करवाना है। उन्होंने कहा- बदकिस्मती है कि जिन लोगों ने चिट्ठी लिखनी थी उन्होंने लंबा समय अपने पेन आपके लिए नहीं चलाए। अपने चेलों और संगियों के लिए ही यह पेन चले हैं। आप सभी मेरा परिवार हैं, जितनी खुशी मेरे परिवार के सदस्य को नौकरी मिलने पर होनी थी, वही खुशी आज मुझे आप लोगों को नौकरी मिलने पर है। आपके परिवार के सपने संजोए थे, उसे पूरा करने का प्रयास हो रहा है।

कार्यक्रम में मौजूद लोग और नियुक्ति पत्र लेने आए कर्मचारी।

भर्ती के लिए बनाया स्पेशल कैडर

अपने संबोधन में सीएम मान ने कहा कि “मत यकीन कर अपने हाथ की लकीरों पर, नसीब तो उनका भी होता है जिनके हाथ नहीं होते।” यह शायरी पढ़कर कहा कि आप उन बच्चों को पढ़ाने का काम मिलेगा जो बोल, सुन और समझ नहीं सकते हैं। मैं ऐसे बच्चों से मिला हूं जो इस तरह से परेशान बच्चे हैं, उन्हें उनके माता पिता भी नहीं संभाल पाते हैं। एनजीओ उनका सहयोग जरूर करते हैं। उन्होंने कहा कि आपका स्पेशल कैडर बनाना पड़ा है, ताकि भर्ती की जा सके।

जिसके बच्चे-पढ़े लिखे होंगे वो बड़ा इंसान

उन्होंने कहा- आने वाले दिनों में अमीर व्यक्ति उसे नहीं माना जाएगा जिसके पैसे, महंगी कारें या लॉकर में पैसे पड़े हैं, बल्कि उसे बड़ा आदमी माना जाएगा जिसके बच्चे जितने पढ़े हुए होंगे। बैंक में पड़े पैसे जब निकलवाने जाएंगे तो वह बता दें वह तो विजय माल्या लेकर भाग गया, या फिर ईडी वाले आएंगे और लॉकर की चाबी ले जाएं। पहले भी देखा है कि ज्यादा पैसे कमाने वालों के महल खाली पड़े रहते हैं। फिर जेल में भी नींद आ ही जाती है तो महल बनाने का क्या फायदा।

[ad_2]
606 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र देंगे सीएम मान: टैगोर थिएटर में चल रहा कार्यक्रम, 17000 नौकरियां देने का ऐलान कर चुकी सरकार – Chandigarh News