[ad_1]
फरीदाबाद. हरियाणा के फरीदाबाद में महिला के साथ चलती गाड़ी में 25 साल की युवती के साथ गैंगरेप (Faridabad Gang Rape) की घटना सामने आई है. इस दौरान पीड़िता का विरोध करने पर बुरी तरह से पिटाई की गई है. महिला को घायल अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था.
जानकारी के अनुसार, महिला ने कार में लिफ्ट ली थी. आरोप है कि आरोपी 2 घंटे तक महिला को फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर घुमाते रहे औऱ फिर सुबह तीन बजे एसजीएम नगर के पास चलती गाड़ी से फेंक कर भाग गए. पुलिस ने फिलहाल, दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
सिर पर चोट और 12 टांके लगे
गैंगरेप पीड़िता को कहां कहां लगी है चोट
फ़रीदाबाद के जिस अस्पताल में गैंगरेप पीड़िता का इलाज चल रहा है, वहां के डॉक्टर सौम्या झा और अमित यादव ने बताया कि लड़की को काफी चोटें आई हैं. फेस पर केवीकल हड्डी टूटी और शोल्डर डिस्लोकेट हो गया है. फिलहाल, सर्जरी की तैयारी की जा रही है. वैसे लड़की खतरे से बाहर है।. ऐसा लगता है कि लड़की को ये चोट किसी हार्ड ऑब्जेक्ट सड़क या पत्थर पर फेंकने से हुई है. जांच के लिए FSL लैब में सैंपल भेजे गए हैं. पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इस मामले में कहा कि सरकार क्राइम को रोकने में नाकाम साबित हो रही है और साल के अंतिम दिन आई इस खबर ने सबको शर्मसार कर दिया है. हुड्डा ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए. वह नव वर्ष में हरियाणा में सब कुछ सुखद रहे, इसकी कामना करते हैं.
[ad_2]

