Latest Entertainment News KBC में रचेगा इतिहास, पहली बार अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठे कुमार मंगलम बिड़ला, बताया अपना सबसे बड़ा डर

[ad_1]

Last Updated:

Kaun Bnage Crorepati Finale Week: केबीसी 17 क मंच पर इतिहास रचने जा रहा है. पहली बार शो के मंच पर देश के जाने-माने बिजनेसमैन कुमार मंगलम बिरला शिरकत करने जा रहे हैं. वो केबीसी 17 के फिनाले वीक के खास मेहमान के तौर पर सेट पर पहुंचे. अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर विराजमान होकर कुमार मंगलम बिरला ने अपने सबसे बड़े डर का खुलासा किया.

ख़बरें फटाफट

केबीसी 17 के फिनाले वीक की आज से शुरुआत होगी.

नई दिल्ली.  अमिताभ बच्चन का क्विज बेस्ड रियालिटी शो कौन बनेगा करोड़पति अपने फिनाले के करीब पहुंच गया है. शो खत्म होने में बस अब कुछ ही दिन बचे हैं. केबीसी के मंच पर यूं तो पहले भी कई बार इतिहास रचा गया है. छोटी सी उम्र में कई कंटेस्टेंट्स करोड़पति बने हैं, लेकिन इस बार केबीसी 17 के मंच पर कुछ ऐसा होने जा रहा है जो पहले कभी नहीं हुआ है. इस बार अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर एक बेहद खास शख्स विराजमान होने जा रहे हैं और ये शख्स और कोई नहीं बल्कि आदित्य बिरला ग्रुप के चेयरपर्सन कुमार मंगलम बिरला हैं.

एंटरटेनमेंट जगत के इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब देश के जाने-माने बिजनेसमैन कुमार मंगलम बिरला हॉट सीट पर विराजमान होंगे. केबीसी के प्रोमो में अमिताभ बच्चन दिग्गज उद्योगपति कुमार बिरला से पूछते हैं कि आखिर उन्होंने केबीसी के मंच पर आने में इतने साल क्यों लगाए जिसका जवाब देते हुए उन्होंने अपना सबसे बड़ा डर साझा किया.

हॉट सीट पर विराजमान हुए कुमार मंगलम बिड़ला

View this post on Instagram



[ad_2]
KBC में रचेगा इतिहास, पहली बार अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठे कुमार मंगलम बिड़ला, बताया अपना सबसे बड़ा डर