[ad_1]
दरअसल यूटीआई तब होता है, जब बैक्टीरिया यूरिनरी ट्रैक्ट में पहुंचकर बढ़ने लगते हैं. ज्यादातर मामलों में यह बैक्टीरिया व्यक्ति के अपने शरीर से ही आते हैं, खासकर आंतों में पाए जाने वाले E. coli बैक्टीरिया. यह स्किन के जरिए यूरिनरी ओपनिंग तक पहुंचते हैं. यानी यूटीआई का सीधा संबंध टॉयलेट सीट से नहीं बल्कि बैक्टीरिया के शरीर में मूवमेंट्स से होता है.

अक्सर लोग टॉयलेट सीट को यूटीआई के लिए जिम्मेदार मानते हैं, लेकिन हकीकत कुछ और है. टॉयलेट सीट आमतौर पर हार्ड और नॉन पोरस मटेरियल की होती है. जिस पर बैक्टीरिया ज्यादा देर तक जिंदा नहीं रह पाते. इसके अलावा जांघों की स्किन का सीधा संपर्क यूरिनरी ओपनिंग से नहीं होता है. इसलिए सीट से संक्रमण होने के चांस बहुत कम होते हैं.
Published at : 26 Dec 2025 08:02 AM (IST)
हेल्थ फोटो गैलरी
[ad_2]
क्या पब्लिक टॉयलेट से होता है UTI? डॉक्टरों ने बताई इसके पीछे की सच्चाई और बचाव के तरीके



