Gurugram News: पीजी की सीढ़ियों से गिरने से महिला की मौत, मोबाइल पर बात करते हुए हुई घटना Latest Haryana News

[ad_1]

– शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। सिटी थाना के अंतर्गत जवाहर नगर स्थित एक पीजी की सीढ़ियों से गिरने से बुधवार की रात एक महिला की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल व फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की टीम से घटनास्थल का निरीक्षण कराया। वहीं, पुलिस ने मृत महिला के शव को एक निजी अस्पताल से कब्जे में लेकर मोर्चरी में पहुंचाया।

मृतका की पहचान राजस्थान के भरतपुर निवासी हर्शिता (28) के रूप में हुई है। वह जवाहर नगर स्थित एक पीजी में दूसरी मंजिल पर रहती थी और माॅल में नौकरी करती थी। बुधवार की रात करीब 12.30 बजे वह मोबाइल पर बात करते हुए पीजी की सीढ़ियोंं पर टहल रही थी। इसी दौरान अनियंत्रित होकर सीढ़ियों से नीचे गिर गई। हादसे में लगी गंभीर चोटों के कारण वह घायल हो गई।

पीजी संचालकों ने उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान हर्शिता की सुबह करीब 4 बजे मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में पहुंचाया। जांच अधिकारी प्रवीन ने बताया कि मृत महिला के परिवार वालों के बयान दर्ज किए गए हैं। मामले की छानबीन में कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आई है। बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

[ad_2]
Gurugram News: पीजी की सीढ़ियों से गिरने से महिला की मौत, मोबाइल पर बात करते हुए हुई घटना