[ad_1]
डॉक्टर द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट, इनसेट में मृतक डॉ. सौरभ जैन की फाइल फोटो।
हरियाणा के पानीपत में एक डॉक्टर ने जहरीला इंजेक्शन लगाकर सुसाइड कर लिया। डॉक्टर ने अपनी ससुराल वालों से परेशान होकर ये कदम उठाया है। डॉक्टर ने मरने से पहले एक पेज का सुसाइड नोट भी लिखा।
.
जिसने उसने इंजेक्शन लगाने से पहले अपने भाई को व्हाट्सएप पर भेज दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। जहां से उन्होंने डॉक्टर के शव को बरामद किया। पुलिस और FSL टीम ने मौके से सभी आवश्यक साक्ष्य जुटाकर शव को सिविल अस्पताल भिजवाया।
जहां उसका पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया गया है। वहीं, पुलिस ने सुसाइड नोट और परिजनों के बयानों के आधार पर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक ने सुसाइड नोट में अपनी पत्नी समेत ससुराल के 4 लोगों के नाम लिखकर उन पर प्रताड़ना के आरोप लगाए है।
आखिरी में लिखा कि…
मेरी सरकार से यही अपील है कि इन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। मेरे भाई, इनसे पूरा बदला लेना। मुझे इंसाफ दिलवाना। आपका भाई सौरभ जैन।


सिविल अस्पताल में शवगृह के बाहर खड़े परिजन।
पहले पढ़िए सुसाइड नोट में क्या लिखा…
- सुसाइड नोट में विस्तार से लिखी व्यथा: मामला शहर के न्यू बसंत नगर का है। मृतक डॉक्टर की पहचान सौरभ जैन के रूप में हुई है। डॉक्टर ने मरने से पहले एक पेज का सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उन्होंने अपनी व्यथा और मौत के कारणों का विस्तार से जिक्र किया है।
- नोट में पत्नी समेत अन्यों के नाम: डॉक्टर सौरभ ने आत्मघाती कदम उठाने से पहले अपने भाई को सुसाइड नोट की फोटो भेजी। नोट में उन्होंने अपनी पत्नी डिंपल, सास रेनू जैन, साला शुभम और पत्नी के मामा टीटू बनिया पर गंभीर आरोप लगाए हैं। डॉक्टर का आरोप है कि ये सभी लोग उन्हें लंबे समय से मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे।
- 3 साल से पत्नी मायका रह रही: परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि डॉक्टर सौरभ और उनकी पत्नी के बीच पिछले 3 साल से अनबन चल रही थी। आरोप है कि डिंपल पिछले 3 साल से अपने मायके में रह रही थी और लगातार प्रॉपर्टी अपने नाम करवाने का दबाव बना रही थी। डॉक्टर को उनके बच्चे से मिलने के लिए भी तरसाया गया, जिससे वे डिप्रेशन में थे।

मामले की जानकारी देता मृतक डॉक्टर का भाई गौरव जैन।
अब यहां पढ़िए, मृतक डॉक्टर के भाई ने क्या बताया…
- गन्नौर की रहने वाली है डॉ. की पत्नी: मृतक के भाई गौरव जैन ने बताया कि 2017 में सौरभ की शादी सोनीपत के गन्नौर में बुद्धविहार कॉलोनी की रहने वाली डिंपल जैन के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद तक सब कुछ ठीक था।
- बेटा पैदा होने पर शुरू हुई डिमांड: एक बेटा पैदा हुआ और फिर उनके बीच विवाद शुरू हो गया। ससुराल वालों ने खर्चा मांगना शुरू कर दिया। डिंपल ने भी कहा कि अगर वह उसके मायका वालों को पैसे नहीं देगा, तो वह उसके साथ नहीं रहेगी।
- 3 साल से बेटे से बात नहीं करने दी: इस बीच करीब 3 साल पहले वह अपने मायका चली गई थी। जहां जाने के बाद उसने कभी बेटे से भी बात नहीं करने दी। इतना ही नहीं, उससे प्रॉपर्टी, गोल्ड और कैश की डिमांड की।
- सुसाइड नोट पढ़ मां-भाई पहुंचे घर: सौरभ ने गुरुवार सुबह करीब 4:30 बजे सुसाइड नोट भेजा था। जिसे पढ़ने के बाद वह अपनी मां के साथ तुरंत उसके घर पहुंचा। उसे वहां से अचेत अवस्था में छाबड़ा अस्पतात ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक BAMS था और वह छाबड़ा अस्पताल में ही बतौर ICU इंचार्ज था।
पुलिस बोली- आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया इस बारे में पुलिस ने बताया कि सुसाइड नोट और मृतक के भाई की शिकायत के आधार पर चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की आगामी कार्रवाई जारी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
[ad_2]
पानीपत में डॉक्टर ने जहरीला इंजेक्शन लगाकर किया सुसाइड: भाई को एक पेज का सुसाइड नोट भेजा, लिखा- इनसे पूरा बदला लेना, मुझे इंसाफ दिलाना – Panipat News
