[ad_1]
CCTV में लाल शर्ट में आयुष और काले रंग के कपड़े में इशांत जाता हुआ।
चंडीगढ़ में गायब हुए 2 बच्चे यूपी के रेलवे स्टेशन से मिल गए है। इस समय दोनों बच्चे जीआरपी पुलिस के पास है जिसके बाद जीआरपी पुलिस ने चंडीगढ़ पुलिस को इसके बारे में सूचना दी। अब चंडीगढ पुलिस बच्चो के लेने के लिए निकल चुकी है। घर के बाहर खेलते समय गायब
.
पुलिस के मुताबिक गायब हुए दोनों बच्चों के परिजन रायपुर खुर्द में रहते हैं। और चंडीगढ़ में मजदूरी कर परिवार को पाल रहे थे। एक बच्चा तीसरी तक में पढ़ता है। जबकि दूसरा स्कूल नहीं जाता है।इस मामले में एक CCTV भी सामने आया है, जिसमें दोनों बच्चे जाते दिख रहे हैं।
इसमें एक ने दूसरे के कंधे पर हाथ रखा है। ये सीसीटीवी उसी मोहल्ले की है, जहां बच्चे परिवार संग रहते हैं। पुलिस के मुताबिक, इसमें आयुष 12 साल और इशांत 8 का है।
गायब बच्चों के परिजनों की 2 अहम बातें…
- मां अस्पताल गई, पीछे से गायब बच्चा: इशांत की मां ने कहा कि जब बच्चा गायब हुआ है तो उस समय अस्पताल गई थी। शाम को 4.30 बजे वापस आई। मुझे लगा कि वह ट्यूशन गया है। लेकिन पता चला है कि वह वहां पर आया हीं नही था।
- लंच में घर लौटे तो आयुष गायब मिला: आयुष की मां ने कहा कि हम सुबह काम चले गए थे। लंच के समय हम घर पर आए तो बच्चा घर नहीं था। एक साल पहले ही उनका परिवार आया था। बच्चे को चंडीगढ़ के बारे में ज्यादा पता नहीं है।
[ad_2]
चंडीगढ़ से गायब दोनों बच्चे UP में मिले: GRP पुलिस ने दी सूचना, घर के बाहर खेलते समय हुए थे लापता – Chandigarh News


