Haryana: जीत के प्रति आश्वस्त नजर आए हुड्डा, सुबह सैर की तो दोपहर को कार्यकर्ताओं से मिले Latest Haryana News

[ad_1]

गीता भुक्कल, नरेश सेलवान और निशान सिंह हुड्डा से मिलने रोहतक पहुंचे। ज्यादातर कांग्रेसी प्रत्याशी व कार्यकर्ताओं ने फोन कर हलके की रिपोर्ट दी।



डी.पार्क स्थित आवास पर लोगों से मिलते पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा।
– फोटो : संवाद

Trending Videos



विस्तार


हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा बेफिक्र नजर आए। उन्होंने सुबह एमडीयू में सैर की तो दोपहर डी पार्क स्थित आवास पर प्रदेशभर से आए कार्यकर्ताओं से मिले। झज्जर से गीता भुक्कल, टोहाना से निशान सिंह व उकलाना से नरेश सेलवान हुड्डा से मिलने पहुंचे। दोपहर बाद हुड्डा प्रेस क्लब में चाय पीने पहुंचे।

Trending Videos

डी पार्क स्थित आवास पर रविवार को रोहतक, सोनीपत व झज्जर से आए लोगों की भीड़ लगी रही। सैकड़ों समर्थक व कार्यकर्ता आवास पर पहुंचे। हर किसी को यकीन है कि कांग्रेस की सरकार बन रही है। ऐसे में कार्यकर्ता व समर्थक हुड्डा से मिलने के लिए आतुर नजर आए। हुड्डा ने सभी से मुलाकात की। हर कोई हुड्डा के साथ फोटो खिंचवाने के लिए आतुर दिखा।

सभी हुड्डा को 8 अक्तूबर को बनने वाली कांग्रेस सरकार की बधाई दे रहे थे, मिलने वालों में महिलाएं भी शामिल रहीं। प्रदेशभर से प्रत्याशियों और कांग्रेस नेताओं ने हुड्डा को सीधे फोन कर अपने हलके की रिपोर्ट दी।

[ad_2]
Haryana: जीत के प्रति आश्वस्त नजर आए हुड्डा, सुबह सैर की तो दोपहर को कार्यकर्ताओं से मिले