in

न्यूजीलैंड में सिख समुदाय के नगर कीर्तन का विरोध: लोकल लोगों के ग्रुप ने रास्ता रोका; बैनर में लिखा- ये न्यूजीलैंड है, इंडिया नहीं – Amritsar News Today World News

न्यूजीलैंड में सिख समुदाय के नगर कीर्तन का विरोध:  लोकल लोगों के ग्रुप ने रास्ता रोका; बैनर में लिखा- ये न्यूजीलैंड है, इंडिया नहीं – Amritsar News Today World News

[ad_1]

नगर कीर्तन निकालते सिख समुदाय के लोग और उनके आगे खड़े होकर प्रदर्शन करता न्यूजीलैंड के लोकल लोगों का ग्रुप।

न्यूजीलैंड में लोकल लोगों ने सिख समुदाय की तरफ से निकाले जा रहे नगर कीर्तन का विरोध कर दिया। उन्होंने नगर कीर्तन का रास्ता रोक दिया। इसके बाद आगे खड़े होकर हाका प्रदर्शन किया।

.

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने ‘दिस इज न्यूजीलैंड, नॉट इंडिया’ यानी यह न्यूजीलैंड है, भारत नहीं और ‘न्यूजीलैंड को न्यूजीलैंड ही रहने दो, यह हमारी जमीन है, यही हमारा स्टैंड है’ के बैनर लहराए।

यह प्रदर्शन शनिवार को हुआ। उस वक्त सिख समुदाय का नगर कीर्तन गुरुद्वारे लौट रहा था। हालांकि न्यूजीलैंड पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बीचबचाव किया और प्रदर्शनकारियों को हटा दिया।

न्यूजीलैंड में सिखों के नगर कीर्तन और विरोध के 2 PHOTOS…

न्यूजीलैंड में नगर कीर्तन निकाले सिख समुदाय के लोग।

पुलिस के सामने ही नगर कीर्तन का विरोध करता लोकल ग्रुप।

पुलिस के सामने ही नगर कीर्तन का विरोध करता लोकल ग्रुप।

सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला…

गुरुद्वारे लौट रहा था नगर कीर्तन शनिवार को न्यूजीलैंड के साउथ ऑकलैंड में सिख समुदाय की तरफ से नगर कीर्तन निकाला जा रहा था। सिख लीडर सन्नी सिंह ने बताया कि यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा नानकसर ठाठ इशर दरबार, मनुरेवा से शुरू हुआ था। इलाके में घूमने के बाद नगर कीर्तन गुरुद्वारे में लौट रहा था।

गुरुद्वारे के करीब पहुंचते ही आए प्रदर्शनकारी सन्नी सिंह के मुताबिक जब नगर कीर्तन गुरुद्वारे के करीब पहुंचा तो करीब 30 से 35 लोगों का लोकल ग्रुप वहां आ गया। उसने आगे खड़े होकर नगर कीर्तन का रास्ता रोक दिया। उन्होंने वहां नारे लगाने शुरू कर दिए। इसके बाद उन्होंने हाका प्रदर्शन किया। उनके हाथ में बैनर भी पकड़े हुए थे।

असमंजस में पड़ा सिख समुदाय, संयम रखा इस दौरान न्यूजीलैंड के प्रदर्शनकारियों और उनकी नारेबाजी से सिख समुदाय के लोग असमंजस में पड़ गए क्योंकि विरोध की कोई ऐसी वजह नहीं थी। हालांकि सिख समुदाय ने पूरा संयम रखा और लोकल प्रदर्शनकारियों को आपस में भिड़ने का कोई मौका नहीं दिया। इसके बाद वहां पुलिस पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को एक-दूसरे से न भिड़ने के लिए कहा। कुछ देर के बाद प्रदर्शनकारियों का ग्रुप एक साइड हो गया और नगर कीर्तन गुरुद्वारे में चला गया।

क्या है हाका प्रदर्शन, जो न्यूजीलैंड के लोगों ने किया…

  • माओरी संस्कृति से जुड़ा एक पारंपरिक प्रदर्शन : हाका न्यूजीलैंड की माओरी संस्कृति से जुड़ा एक पारंपरिक प्रदर्शन है, जिसे अलग-अलग अवसरों पर किया जाता है। साउथ ऑकलैंड एक बहू सांस्कृतिक शहर है। यहां माओरी समुदाय के लोग हाका को सांस्कृतिक पहचान और परंपरा के रूप में प्रस्तुत करते हैं। यहां हाका का उपयोग स्वागत समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सरकारी आयोजनों, खेल प्रतियोगिताओं और कभी-कभी विरोध प्रदर्शन के दौरान भी किया जाता है।
  • सामूहिक भावना व्यक्त करने के लिए किया जाता है : ऑकलैंड में किया जाने वाला हाका आमतौर पर सम्मान दिखाने, अपनी बात को मजबूती से रखने या सामूहिक भावना व्यक्त करने के लिए होता है। इसमें जोरदार सामूहिक स्वर, पैरों की थाप, हाथों की स्पीड और भावपूर्ण चेहरे के हाव-भाव शामिल होते हैं।हालांकि माओरी समुदाय यह भी मानता है कि हाका को सही संदर्भ, मर्यादा और सम्मान के साथ किया जाना चाहिए। सार्वजनिक स्थानों पर किसी धार्मिक या सांस्कृतिक आयोजन के दौरान किया गया हाका कभी-कभी विवाद का कारण भी बन सकता है, इसलिए पुलिस और प्रशासन स्थिति को संतुलित रखने की भूमिका निभाते हैं।
  • युवा सांसद माइपी क्लार्क ने संसद में किया था हाका : न्यूजीलैंड की युवा राजनेता हाना-राविती माइपी-क्लार्क संसद में हाका करने के कारण चर्चा में आई थी। क्लार्क 2023 के चुनाव के बाद से ते पाटी माओरी पार्टी की संसद सदस्य हैं। 1853 के बाद से न्यूजीलैंड के इतिहास की सबसे कम उम्र की सांसद बनीं, जिन्होंने माओरी संस्कृति, भाषा और भूमि के संरक्षण पर जोर दिया है। अपनी पहली स्पीच में माओरी भाषा का इस्तेमाल किया, जो इंटरनेट पर वायरल हो गई थी।

[ad_2]
न्यूजीलैंड में सिख समुदाय के नगर कीर्तन का विरोध: लोकल लोगों के ग्रुप ने रास्ता रोका; बैनर में लिखा- ये न्यूजीलैंड है, इंडिया नहीं – Amritsar News

Gurugram News: गाड़ी में आई थी खराबी, कंपनी देगी 50 हजार का मुआवजा  Latest Haryana News

Gurugram News: गाड़ी में आई थी खराबी, कंपनी देगी 50 हजार का मुआवजा Latest Haryana News

Arawali Range को लेकर बढ़ रही ‘आग’…Rao Narbir Singh के आवास के बाहर बैठे लोग!  Latest Haryana News

Arawali Range को लेकर बढ़ रही ‘आग’…Rao Narbir Singh के आवास के बाहर बैठे लोग! Latest Haryana News